logo

दिवाली पर यात्रियों को राहत : हरियाणा से यूपी के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए, देखें टाइमटेबल

 
दिवाली पर यात्रियों को राहत  हरियाणा से यूपी के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए, देखें टाइमटेबल

Haryana roadways : दिवाली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हरियाणा रोडवेज के रोहतक डिपो की ओर से विशेष बस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। रोहतक से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए रोजाना 4 से 5 बसें संचालित की जा रही हैं। इस व्यवस्था से मुरादाबाद और उसके आगे के शहरों में जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रोहतक से मुरादाबाद के बीच चलने वाली ये बसें सांपला और केएमपी एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। रोहतक बस स्टैंड से पहली बस सुबह 5 बजे रवाना होगी। इसके बाद सुबह 5:40 बजे, 6 बजे और 7 बजे भी बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की संख्या और जरूरत के अनुसार रोजाना 4 से 5 बसों का संचालन किया जा रहा है।

वहीं, मुरादाबाद से रोहतक के लिए वापसी में भी बसों की सुविधा दी गई है। मुरादाबाद से सुबह 10 बजे, 11 बजे, 11:15 बजे और दोपहर 12 बजे बसें रवाना होंगी। दिवाली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोहतक डिपो की यह व्यवस्था उन लोगों के लिए राहत भरी है, जिन्हें त्योहार पर अपने घर पहुंचना है। इससे मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को सीधी बस सुविधा का लाभ मिलेगा।

रोहतक से मुरादाबाद 
वाया सांपला, के एम पी एक्सप्रेसवे
रोहतक से सुबह 5:00, 5:40, 6:00 और सुबह 7:00 बजे 
मुरादाबाद से सुबह 10:00, 11:00, 11:15 और दोपहर 12 बजे