logo

बाबा खाटू श्याम के दरबार तक सीधी रोडवेज बस, किराया मात्र 315 रुपए, देखें टाइमटेबल

 
बाबा खाटू श्याम के दरबार तक सीधी रोडवेज बस, किराया मात्र 315 रुपए, देखें टाइमटेबल

Haryana roadways Khatushyam timetable : हरियाणा रोडवेज ने  खाटूश्याम भक्तों को सौगात दी है और खाटूश्याम के लिए सीधी रोडवेज बस शुरू की है। इससे भक्तों को काफी फायदा होगा और मात्र 315 रुपए खर्च कर के सीधे बाबा श्याम के दर्शनों के लिए जा सकेंगे। 

हरियाणा रोडवेज के गुरुग्राम डिपो की ओर से चलाई जा रही यह बस गुरुग्राम बस स्टैंड से सुबह 9 बजे रवाना होती है। इसके बाद इफको चौक से सुबह 9:15 बजे, रेवाड़ी से सुबह 11:20 बजे और नारनौल से दोपहर 12:30 बजे यात्रियों को लेकर आगे बढ़ती है।

बस निजामपुर, सलोढ़रा बॉर्डर, पाटन, नीमकाथाना, खंडेला और पलसाना होते हुए खाटूश्यामजी पहुंचती है। यहां पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर करीब 3:30 बजे तक है। वापसी में खाटूश्यामजी से दिल्ली के लिए बस सुबह 7 बजे रवाना होती है। यह बस नारनौल में सुबह 10 बजे और रेवाड़ी में सुबह 11:20 बजे पहुंचती है।

इस रूट पर चलने वाली बस से गुरुग्राम, रेवाड़ी और नारनौल सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के दर्शन करने में सुविधा मिल रही है। बस पर फिलहाल परिचालक कुलदीप धनखड़ हैं और  रोडवेज की इस बस सेवा से श्रद्धालु कम किराये में सीधे खाटूश्यामजी पहुंच सकते हैं।

खासकर उन यात्रियों के लिए यह सेवा सुविधाजनक है, जिन्हें निजी वाहनों या अन्य साधनों से यात्रा करने में अधिक खर्च करना पड़ता है।

गुरुग्राम से श्रीखाटूश्यामजी (₹ 315/- )
वाया
: इफको-चौक, रेवाड़ी, नारनौल, निजामपुर, सलोढ़रा-बॉर्डर, पाटन, नीमकाथाना, खंडेला, पलसाना। 

  • गुरुग्राम बस स्टैंड से सुबह 9:00 बजे
  • इफको चौक से सुबह 9:15 बजे
  • नारनौल से दोपहर 12:30 बजे
  • खाटूश्यामजी आगमन 3:30 तक 
  • वापसी मार्ग
  • खाटूश्यामजी से दिल्ली सुबह 7:00 बजे
  • नारनौल से सुबह 10:00 बजे
  • रेवाड़ी से सुबह 11:20 बजे