logo

रोहतक-जींद से अमृतसर के लिए सीधी रोडवेज बस शुरू, देखें टाइमटेबल

 
रोहतक-जींद से अमृतसर के लिए सीधी रोडवेज बस शुरू, देखें टाइमटेबल

Jind to Amritsar Bus Service : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब रोहतक और जींद से अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) जाने वाले यात्रियों को सीधी बस सेवा की सुविधा मिल रही है। हरियाणा रोडवेज जींद डिपो की ओर से संचालित स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस बस यात्रियों को पंजाब के विभिन्न शहरों से होते हुए अमृतसर तक पहुंचाती है।
यह बस रोहतक से चलकर जुलाना, जींद, नरवाना, खनौरी, पातड़ा, संगरूर, धूरी, मलेरकोटला, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर और ब्यास होते हुए अमृतसर पहुंचती है। इस रूट पर चलने से जींद और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अमृतसर जाने के लिए अलग-अलग बसें बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

यह रहेगा बस का जाने का समय
हरियाणा रोडवेज की स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस बस रोहतक से सुबह 7:40 बजे रवाना होती है। इसके बाद जींद से सुबह 9:35 बजे और नरवाना से सुबह 10:35 बजे बस मिलती है। पंजाब में संगरूर से दोपहर 11:50 बजे, लुधियाना से दोपहर 2 बजे और जालंधर से शाम 4 बजे यात्री इस बस में सफर कर सकते हैं।

वापसी में अमृतसर से सुबह 4:15 बजे चलेगी बस
अमृतसर से रोहतक लौटने के लिए बस सुबह 4:15 बजे रवाना होती है। वापसी में जालंधर से सुबह 6:15 बजे, लुधियाना से सुबह 8:30 बजे और संगरूर से सुबह 10:40 बजे बस की सुविधा उपलब्ध है।

हरियाणा रोडवेज जींद की इस बस सेवा से जींद, उचाना, नरवाना, जुलाना और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को अमृतसर की यात्रा करने में सुविधा मिल रही है। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जाने वाले श्रद्धालु इस सीधी बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।