logo

कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार से खाटूश्याम के लिए सीधी रोडवेज बस शुरू, देखें टाइमटेबल

 
कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार से खाटूश्याम के लिए सीधी रोडवेज बस शुरू, देखें टाइमटेबल

Ladwa to Khatushyam bus time : हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए खाटूश्यामजी की यात्रा अब और आसान होने जा रही है। हरियाणा रोडवेज के कुरुक्षेत्र डिपो की ओर से लाडवा से खाटूश्यामजी के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। खाटूश्याम एक्सप्रेस नाम से शुरू हुई यह बस कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, हिसार, राजगढ़, चूरू, लक्ष्मणगढ़ और सीकर होते हुए खाटूश्यामजी पहुंचेगी। इस बस सेवा से हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

बस लाडवा से सुबह 6 बजे रवाना होगी, जबकि कुरुक्षेत्र से सुबह 6:30 बजे और कैथल से सुबह 8 बजे मिलेगी। इसके बाद नरवाना से सुबह 8:50 बजे और हिसार से सुबह 10:40 बजे बस रवाना होगी। राजस्थान में चूरू से दोपहर 2 बजे और सीकर से शाम 4:30 बजे होते हुए बस शाम करीब 5:30 बजे तक खाटूश्यामजी पहुंच जाएगी। इस रूट में राजगढ़ और लक्ष्मणगढ़ सहित कई प्रमुख कस्बे भी शामिल हैं।

वापसी में बस अगले दिन सुबह 6 बजे खाटूश्यामजी से रवाना होगी। सीकर से सुबह 7 बजे और चूरू से सुबह 9:30 बजे बस मिलेगी। इसके बाद हिसार में दोपहर करीब 1 बजे पहुंचेगी और विभिन्न निर्धारित स्टॉप से होते हुए शाम 5:30 बजे तक लाडवा पहुंच जाएगी।

इस नई बस सेवा का लाभ खाटूश्यामजी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ रास्ते में पड़ने वाले शहरों के यात्रियों को भी मिलेगा। जानकारी के अनुसार, लाडवा से रींगस तक बस का किराया 495 रुपये निर्धारित किया गया है। इस सेवा से कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना और हिसार क्षेत्र के श्रद्धालुओं को खाटूश्यामजी जाने के लिए सीधी रोडवेज बस सुविधा उपलब्ध होगी।

लाडवा ➞ #हिसार ➞ #खाटूश्याम
वाया कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, हिसार, राजगढ़, चुरु, लक्ष्मणगढ़, सीकर, 

लाडवा से सुबह 6:00 बजे 
कुरुक्षेत्र से सुबह 6:30 
कैथल से सुबह 8:00 बजे 
नरवाना से सुबह 8:50
हिसार से सुबह 10:40 बजे 
चुरू से दोपहर 2:00 बजे 
सीकर से शाम 4:30 बजे 
खाटू श्याम पहुँच जाएगी से शाम 5:30 बजे तक 

वापसी अगले दिन 
खाटूश्यामजी से सुबह 6:00 बजे 
सीकर से सुबह 7:00 बजे
चुरू से सुबह 9:30 बजे 
हिसार से दोपहर 1:00 बजे 
लाडवा पहुँच जाएगी 5:30 बजे तक 

 किराया लाडवा से रींगस तक ₹495/-