जींद से अमृतसर के लिए सीधी रोडवेज बस शुरू, देखें टाइमटेबल
Jind to Amritsar bus time : एक महीने पहले सफीदों से अमृतसर के लिए शुरू की गई रोडवेज बस को अब जींद से चलाया गया है। पहले दिन जींद से 25 यात्रियों ने सफर किया है। आने वाले दिनों में जींद से यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
पहले यह बस सफीदों से सुबह सात बजे चलकर वाया असंध, कैथल, चीका, पटियाला होकर लगभग 10 घंटे में वहां अमृतसर पहुंचती थी। सफीदों से यात्रियों की संख्या कम होने के कारण अब इस बस को जींद से सुबह छह बजे चलाया गया है।
पहले यह बस सफीदों से सुबह सात बजे चलकर वाया असंध, कैथल, चीका, पटियाला होकर लगभग 10 घंटे में अमृतसर पहुंचती थी और अगले दिन सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर जींद के लिए रवाना होती थी। अब यह बस जींद से सुबह छह बजे बस चलकर सफीदों पहुंचती है।
सात बजे सफीदों से बस रवाना होकर और इसके बाद बस पहले वाले रूट से हाेते हुए असंध के रास्ते अमृतसर के लिए जाती है। जींद से वाया सफीदों होकर अमृतसर की दूरी लगभग 416 किलोमीटर है किराया 550 रुपये लगेगा। अब जींद से सफीदों, असंध, कैथल, चीका, पटियाला होकर लगभग 11 घंटे में बस वहां पहुंचेगी।
इसके अलावा एक और बस जींद से अमृतसर के लिए जाती है, जो सुबह साढ़े नौ बजे अमृतसर के लिए रवाना होती है, जो वाया संगरूर और पातड़ा के रास्ते अमृतसर पहुंचती है। ऐसे में जींद से अमृतसर जाने के लिए अब जींद के यात्रियों को दो विकल्प मिल गए हैं।
आने वाले दिनों में बस में यात्रियों के बढ़ने की उम्मीद
जींद से वाया सफीदों होकर अमृतसर के लिए बस शुरू की गई है। जींद से सुबह छह बजे बस चलकर सफीदों जाएंगी और पहले की तरह सात बजे सफीदों से वाया असंध, कैथल, पटियाला के रास्ते अमृतसर पहुंचेगी। सफीदों से अमृतसर के लिए यात्री कम जा रहे थे। जींद से बस चलाने पर उम्मीद है कि बस में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
--सुनील पूनिया, डीआइ बस स्टैंड
