logo

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे अब सफर पकड़ेगा रफ़्तार, NHAI आज से तेज करेगा मरम्मत कार्य 

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे एनसीआर के व्यस्तत्म हाईवे में से एक है। यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन निकलते हैं। पिछले कई दिनों से यहां बने गड्ढे वाहन चालकों को परेशान कर रहे हैं।
 
Delhi-Gurugram Expressway repair

Delhi-Gurugram Expressway repair: इस विशेष अभियान के तहत एनएचएआई द्वारा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और इसकी सर्विस लेन पर बने गड्ढों को भरा जाएगा।

इसके हत खांडसा, हीरो होंडा चौक, शंकर चौक और इफको चौक सहित सभी मुख्य मार्ग व सर्विस लेन पर बने गड्ढे ठीक किए जाएंगे। क्योंकि इनके कारण यहां चलने वाले वाहनों की रफ्तार प्रभावित हाे रही है। इसके कारण बड़ा हादसा हो सकता है। 

दरअसल दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे एनसीआर के व्यस्तत्म हाईवे में से एक है। यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन निकलते हैं। पिछले कई दिनों से यहां बने गड्ढे वाहन चालकों को परेशान कर रहे हैं।

वहीं जब वाहन चालक के सामने अचानक गड्ढा आता है तो उसको ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे एक तो वाहन अनियंत्रित होने का खतरा रहता है। दूसरी ओर पीछे से आ रहे वाहन की टक्कर का अंदेशा भी बढ़ जाता है। 

मीडिया में उठता रहा मामला


यह मामला पिछले लंबे समय से मीडिया में उठता रहा है। इस पर अब एनएचएआई ने संज्ञान लिया है। ऐसे में एनएचएआई ने योजना बनाई है कि शुक्रवार यानी 23 अक्टूबर से विशेष अभियान चला कर इन सभी गढ्ढों को भरा जाएगा। 

सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम


यह कदम सड़क सुरक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योेंकि एक्सप्रेसवे पर वाहनाों की गति अधिक रहती है।

जब अचानक गड्ढा आता है तो इससे बचने के लिए वाहन चालक अपने वाहन को दाएं-बाएं मोड़ने की सोचता है। इससे बड़ा एक्सिडेंट हो सकता है। इसको प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।