130 लाख से चकाचक होगा चरखी दादरी शहर, जानें कहां कहां होंगें खर्च?
Haryana News: लंबे सयम से चरखीदादरी शहर के लोग टूटी हुई या कच्ची गलियों से बेहाल हैं। इसको लेकर अब नगरपरिषद ने सुधार की तैयारी शुरू कर दी है। क्योंकि नगरपरिषद द्वारा 15 गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर 1.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस कार्य के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा चुका है और अब इसके लिए टेंडर प्रक्रिया होगी। क्योंकि नगरपरिषद द्वारा फिलहाल यह कार्य करवाने के लिए डीएनआइटी तैयार की जा रही है। क्योंकि चरखीदादरी में कई गलियां बहुत ही पुरानी पक्की हुई हैं। ऐसे में अब यह जर्जर हो चली हैं। इससे लोगों को आए दिन काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
नगर पार्षदों की मानें तो चरखीदादरी में कई साल से गलियों के निर्माण का इंतजार किया जा रहा था। कुछ वार्डों में तो गलियों की हालत बहुत ही खराब स्थिति में पहुंच गई है। बहुत ही गहरे गड्ढे बने हुए हैं। यहां जलभराव की स्थिति में हादसे का भी डर बना रहता है। साथ लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
नगरपरिषद ने किया गलियों का चयन
हालांकि चरखीदादरी में कई सारी गलियां खस्ताहाल हैं, लेकिन फिलहाल 15 गलियों के ही निर्माण की तैयारी है। इसे लिए नगरपरिषद की इंजीनियरिंग शाखा ने फील्ड में उतर कर सर्वे किया है। इसके आधार पर जहां स्थिति सबसे अधिक खराब मिली, उन गलियों का चयन किया गया है।
अगले महीने टेंडर प्रक्रिया
नगरपरिषद के अधिकारियों का कहना है कि इस कार्य के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उम्मीद है कि अगले माह तक इसके टेंडर की प्रक्रिया हो जाएगी। इसके बाद टेंडर खोले जाएंग और सक्षम एजेंसी को काम दे कर निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
