हरियाणा के लोगों को बड़ी राहत, पानीपत समेत 17 जिलों में खुले नए आधार सेंटर
Haryana Aadhar Center Office: सरकार ने हरियाणा के लोगों को बड़ी राहत देते हुए प्रदेश के 17 जिलों में नए आधार कार्ड सेंटर खोल दिए हैं। इससे लोगों को अब अपने घरों के नजदीक ही यह सुविधा मिलेगी। हालांकि पहले से भी आधार कार्ड सेंटर चल रहे हैं, लेकिन यह नए सेंटर पुराने आधार केंद्रों से अतिरिक्त हैं।
दरअसल हरियाणा के काफी लोग अपने आधार में बदलाव या अपडेट करवाने के लिए चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय तक जाते थे। अब इनको सरकार ने बड़ी सुविधा दे दी है। क्योंकि लोग अपने शहरों में घर के पास ही आधार में होने वाले बदलाव व अपडेट की सुविधा ले पाएंगे।vop
इन जिलों में खुले आधार केंद्र
अब सरकार ने पहले से चल रहे आधार केंद्र के अतिरिक्त नए सेंटर खोले हैं। यह सेंटर हिसार, गुरुग्राम, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, भिवानी, पानीपत, मेवात (नूंह), vopजींद, झज्जर, करनाल, रोहतक और पलवल में संचालित किए गए हैं।
यह मिलेंगी सुविधा
इन आधार सेंटर्स पर लोग अपने आधार से संबंधित कार्य जैसे नए आधार कार्ड के लिए नामांकन यहां करवा सकेंगे। इसके अलावा नाम, पता, जन्मतिथि में सुधार करवा सकेंगे। इसके अलावा बायोमेट्रिक अपडेट सहित यहां पर अन्य सेवाएं मिलेंगी। यहां पर नया आधार फ्री में बनता है। हालांकि बाकी सेवााओं के लिए निर्धारित फीस भरनी होती है।
ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट से करें समय की बचत
लोग आधार सेंटर पर जो भी सेवा लेना चाहते हैं, इसके लिए समय की बचत कर सकते हैं। क्योंकि आधार संबंधित कार्य के लिए अब ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट तय की जा सकती है। यानी आप निर्धारित समय पर अप्वाइंटमेंट लेकर जाते ही अपना काम करवा सकते हैं। इसके लिए https://sewa.uidai.gov.in पर अप्वाइंटमेंट तय की जा सकती है।
