logo

हरियाणा में मरीजों के लिए बड़ी खबर! सरकारी अस्पतालों में पहली बार शुरू हुई यह नई सुविधा 

 
हरियाणा के अस्पतालों में पहली बार मिलेगी ये सुविधा

Haryana News : हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में भुगतान को अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिए है। इसे तहत अब सरकारी अस्पतालों में जो किसी भी कार्य के लिए भुगतान ऑनलाइन यानी यूपीआई से किया जा सकेगा। 
 

इसके लिए सरकार ने प्रदेश के सभी जिला नागरिक अस्पतालों के साथ-साथ 610 स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल भुगतान शुरू कर दिया है।

इसके तहत प्रदेश के 118 स्वास्थ्य संस्थानों में स्कैन एंड रजिस्टर सुविधा शुरू की जा चुकी है।


इससे लाभ यह होगा कि मरीजों को अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं रहेगी। अपने रजिस्ट्रेशन के लिए लोग बैठे ही पंजीकरण करवा सकेंगे।


इसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के सभी 23 जिला नागरिक अस्पतालों के अलावा 52 नागरिक एवं उप-नागरिक अस्पतालों, 121 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 414 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा होगी।


 

यहां पर आने वाले मरीज ओपीडी, आइपीडी , मेडिको-लीगल जैसे केसों में अपना पंजीकरण आसानी से करवा सकेंगे।


साथ ही जरूरी दस्तावेजों या मेडिकल प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए भी फीस का भुगतान इससे हो सकेगा।


अब तक की व्यवस्था के तहत लोगों को अस्पताल पहुंच कर लाइन में लग कर पंजीकरण करवाना होता है।


यहां पर भी ओपीडी पंजीकरण के लिए 5 रुपये की फीस है, जो कई बार छुट्टे के चक्कर में फंस जाती है।


वहीं अब यह सुविधा होने से आसानी से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। साथ लाेग अपने घर से भी यह पंजीकरण करवा सकेंगे।