logo

हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, विभाग इन बिजली कनेक्शनों पर कर रहा है कार्रवाई 

Haryana News: बिजली निगम ने चरखी दादरी जिला में इसको लेकर बड़ी कार्रवाई की है। हालांकि बड़े स्तर पर ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई है, लेकिन इसके बावजूद करोड़ों रुपये के बिजली बिल बकाया हैं।
 
बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर

Haryana News : हरियाणा में बिजली बिल नहीं भरने वालों पर पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके तहत बिजली निगम ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रहा है, जो लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शनों पर यह कार्रवाई हो रही है।

बिजली निगम ने चरखी दादरी जिला में इसको लेकर बड़ी कार्रवाई की है। हालांकि बड़े स्तर पर ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई है, लेकिन इसके बावजूद करोड़ों रुपये के बिजली बिल बकाया हैं। बिजली बल नहीं भरने वाले 14,010 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।

बिजली अधिकारियों के अनुसार इन उपभोक्ताओं पर 133 करोड़ 63 लाख 86 हजार रुपये बकाया थे। हालांकि अभी जिला में 30,560 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर 77 करोड़ 28 लाख 36 हजार रुपये की राशि बकाया है। इस बकाया राशि को भरवाने के लिए निगम अब ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहा है।

चरखी दादरी जिले की बात की जाए तो इस सर्किल में दादरी शहर, सबर वन, सांजरवास व झोझू, अटेला, बाढड़ा पावर स्टेशनों आते हैं। इस सर्किल में काफी ऐसे उपभोक्ता हैं, जो निर्धारित समय पर बिल का भुगतान नहीं करते। ऐसे में निगम अधिकारी इनके कनेक्शन काट देते हैं। 


जिला में काटे गए कनेक्शन और बकाया राशि


चरखी दादरी जिले की बात की जाए तो घरेलू श्रेणी में 11495 उपभोक्ताओं पर 9022.08 राशि बकाया है। वहीं व्यावसायिक श्रीण में 1884 उपभोक्ताओं पर 1423.24 राशि की लेनदारी है।

एचटी इंडस्ट्रियल में 70 उपभोक्ताओं की ओर 1325.15 राशि बकाया है। एलटी इंडस्ट्रियल में 199 उपभोक्ताओं की ओर 1027.42 रुपये खड़े हैँ।

कृषि क्षेत्र में 328 उपभोक्ता हैं और इनकी ओर 432.69 राशि बकाया है। इसमें गांवों की चौपाल के 22 कनेक्शन हैं और 71.81लाख रुपये बकाया हैं।

जिला में बकाया राशि


निगम की कार्रवाई के बावजूद हर श्रेणी में ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके बिजली बिल लंबित हैं। इसमें घरेलू श्रेणी में 21033 उपभोक्ताओं प र 2356.21 लाख रुपये बकाया हैं।

वहीं व्यावसायिक श्रेणी की बात की जाए तो 2388 उपभोक्ताओं पर 482.18 लाख रुपये बाकी हैं।

एचटी इंडस्ट्रियल श्रेणी के 50 उपभोक्ताओं पर 1014.02 लाख रुपये बकाया हैं। एलटी इंडस्ट्रियल क्षेत्र में 96 उपभोक्ताओं को 951.59 रुपये देने हैँ।

वहीं कृषि क्षेत्र में 6202 उपभोक्ताओं से 242.45 लाख रुपये बिजली निगम को लेने हैँ।