हरियाणा के इस शहर में घूमने के लिए किराये पर मिलेगी साइकिल और ई-बाइक, प्रदेश में पहली बार शुरू हुई नई व्यवस्था
Haryana news : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है । बता दे की शहर में पर्यावरण संरक्षण और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू किया गया साइकिल प्रोजेक्ट एक बार फिर पटरी पर लौटने की तैयारी में है। जिससे लोगों का सफर तो आसान होगा ही साथ ही पर्यावरण के लिए अहम साबित होगा .
शुरू होंगें ३० नए स्टैंड
योजना के तहत शहर में पहले चरण में करीब 50 साइकिल स्टैंड संचालित करने की तैयारी है। इनमें 30 नए स्टैंड शुरू किए जाएंगे, जबकि पहले से बने 20 स्टैंड को दोबारा चालू किया जाएगा। Haryana news
लंबे समय से बंद पड़े इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने के लिए नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। निगम की ओर से इसके लिए टेंडर तैयार कर स्वीकृति के लिए स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ppp मोड पर चलने की तैयारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस बार प्रोजेक्ट को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर चलाने की योजना है, ताकि साइकिलों के रखरखाव, संचालन और तकनीकी व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। इस बार साइकिल प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। Haryana news
कई जगह आपस में होगी कनेक्ट
अधिक जानकारी के लिए बता दे की घग्गर पार के सेक्टरों और मनसा देवी काॅम्प्लेक्स (एमडीसी) क्षेत्र को भी इसमें शामिल करने की योजना है। इन क्षेत्रों में साइकिल स्टैंड बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को छोटी दूरी तय करने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर न रहना पड़े। पहले चरण में व्यवस्था शुरू होने के बाद जरूरत के अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी स्टैंड बढ़ाए जाएंगे।
