logo

हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 9500 रूपए की रिश्वत के साथ महिला ASI रंगें हाथ गिरफ्तार 

Haryana news : बार बार शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम एक्टिव हुई और प्लान के तहद महिला ASI को रिश्वत लेते रंगें हाथ दबोच लिया .
 
9500 रूपए की रिश्वत के साथ महिला ASI गिरफ्तार

Haryana ACB action : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । रिश्वत लेते एक महिला ASI को हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगें हाथ गिरफ्तार किया है । बता दे की ताजा मामला प्रदेश के यमुनानगर जिले का है .


9500 रूपए की रिश्वत के साथ महिला गिरफ्तार 


मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि यमुनानगर के एनफोर्समेंट थाने में तैनात एएसआई रजनी देवी रेती व बजरी की गाड़ी निकालने के लिए प्रत्येक गाड़ी के हिसाब से 1000 रुपये की रिश्वत मांग रही है।

अगर पैसे नहीं मिलते थे तो कार्रवाई की धमकी भी देती थी ।  बार बार शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम एक्टिव हुई और प्लान के तहद महिला ASI को रिश्वत लेते रंगें हाथ दबोच लिया .


अधिक जानकारी के लिए बता दे की महिला एएसआई माइनिंग की गाड़ियों को निकालने की एवज में रिश्वत ले रही थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिलाए एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

इस पर पानीपत ब्यूरो के इंस्पेक्टर सतपाल देशवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जिसके बाद एएसआई रजनी को 9500 की रिश्वत लेते रंगें हाथ दबोचा है .

अधिक जानकारी के लिए बता दे की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला एएसआई से रिश्वत के लिए हुए रुपये बरामद कर लिए। एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने एएसआई रजनी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।