logo

हरियाणा के इस शहर में बना नया पोस्टल डिवीजन, 301 डाकघरों के कामकाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा हिसार 

 
हरियाणा के इस शहर में बना नया पोस्टल डिवीजन, 301 डाकघरों के कामकाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा हिसार 

New Postal Division : सिरसा और फतेहाबाद जिले के डाक विभाग से जुड़े कामकाज के लिए अब हिसार पर निर्भरता खत्म होगी। डाक विभाग ने सिरसा में नया पोस्टल डिवीजन बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत सिरसा मुख्य डाकघर को डिवीजन मुख्यालय बनाया गया है। 1 नवंबर से नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू होगी। 

राजेश मान को सुपरिटेंडेंट नियुक्त किया गया है। वे कल से कार्यभार संभालेंगे। सिरसा-1, सिरसा- 2 और फतेहाबाद होंगे। डिवीजन बनने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ऐसे में विभागीय अधिकारियों से जुड़े व्यवस्था के तहत सिरसा डिवीजन में कार्यों, डाकघरों की व्यवस्था, एक मुख्य डाकघर, 34 उप डाकघर कर्मचारियों की समस्याओं और और 266 शाखा डाकघर शामिल निरीक्षण संबंधी मामलों के लिए होंगे। 

यानी दोनों जिलों में कुल 301 हिसार जाना पड़ता था। अब स्थानीय डाकघरों का प्रशासनिक नियंत्रण स्तर पर डिवीजन प्रमुख उपलब्ध सिरसा डिवीजन के पास रहेगा। होने से इन कार्यों के निपटारे में डिवीजन में तीन सब डिवीजन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

डाकघर का डिवीजन बनने से अब डाकघरों के संचालन, निरीक्षण, कर्मचारियों की तैनाती और विभागीय शिकायतों से जुड़े प्रशासनिक कार्य स्थानीय स्तर पर ही निपटाए जा सकेंगे। इससे डाकघरों की व्यवस्थागत समस्याओं का समाधान तेजी से होने और अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाने में आसानी होगी। 

स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक नियंत्रण होने से कर्मचारियों और आमजन को भी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, डाक टिकट, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, बचत योजनाओं, डाक जीवन बीमा और पार्सल जैसी सामान्य सेवाओं की प्रक्रिया में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा।

जिलों के डाकघरों का प्रशासनिक नियंत्रण सिरसा मुख्यालय से होगा डाक विभाग के आदेश के अनुसार हिसार डिवीजन का पुनर्गठन करते हुए सिरसा पोस्टल डिवीजन बनाया गया है। इसमें सिरसा और फतेहाबाद जिले शामिल होंगे। इस बदलाव के साथ दोनों जिलों के डाकघरों का प्रशासनिक नियंत्रण सिरसा मुख्यालय से संचालित होगा।
"- राजेश मान, सुपरिटेंडेंट पोस्टल डिवीजन सिरसा ।