logo

हरियाणा के हिसार में बनेगा 41 किलोमीटर लंबा नया रिंग रोड, जमीन मालिकों पर होगी1500 करोड़ रूपए की बारिश 

Hisar Ring Road: हिसार शहर के बाहर भी 41 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाया जाएगा। इन गांवों की जमीन को अधिग्रहण करने के लिए 1500 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है।
 
हिसार में बनेगा 41 किलोमीटर लंबा नया रिंग रोड

Hisar New Ring Road update : हरियाणा के हिसार जिले के लिए इस वक्त बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है । बता दे की जिले को ट्रेफिक जाम से छुटकारा मिलने वाला है । बता दे की प्रदेश के हिसार में 41 किलोमीटर लंबा नया रिंग रोड बनने वाला है । ख़ास बात यह की इसके आस पास आने वाले जमीनों के रेट आसमान छूने वाले है .

जमीन अधिग्रहहण पर 1500 करोड़ होंगें खर्च 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हिसार शहर के बाहर भी 41 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाया जाएगा। इन गांवों की जमीन को अधिग्रहण करने के लिए 1500 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। अब जमीन अधिग्रहण के बजट को लेकर मंथन किया जा रहा है। दीपावाली के आसपास इस परियोजना को लेकर बड़ी घोषणा होने की उम्मीद है।

फिलहाल सरकार के सामने दो विकल्प हैं। पहला केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 750-750 करोड़ रुपये दे। दूसरा जमीन की रजिस्ट्री से मिलने वाले टैक्स रेवेन्यू का दो प्रतिशत हिस्सा 15 साल तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को दिया जाए।

चार सदस्यीय कमेटी ने दी अपनी रिपोर्ट 

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की इन दोनों विकल्पों पर विचार करने के लिए गठित चार सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस फैसले के साथ ही रिंग रोड परियोजना ( Hisar Ring Road) को धरातल पर उतारने की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो सकता है।

योजना के अनुसार, वर्ष 2027 तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है। बता दे की यह नया रिंग रोड बनने से एक तरफ जहां ट्रेफिक जाम से छुटकारा मिलेगा वहीँ दूसरी तरफ रोजगार और विकास के नए रास्ते खुलेंगें