logo

हरियाणा में सिंगापुर की झलक, विदेश की तर्ज पर बनेंगे 5 नए शहर

 
हरियाणा में सिंगापुर की झलक, विदेश की तर्ज पर बनेंगे 5 नए शहर

Haryana news : तेजी से विकास कर रहे हरियाणा में अब आने वाले कुछ सालों में विदेशी शहरों जैसी झलक दिखेगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने खास योजना बनाई है। जिसके तहत हरियाणा सरकार सिंगापुर की तर्ज पर 5 नए शहर बसाएगी। यह नए शहर कुंडली-मानेसर-पलवल यानी केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बनाए जाएंगे। 

सरकार ने योजना बनाई है कि केएमपी के दोनों ओर पांच नए ग्रीनफील्ड शहर विकसित किए जाएंगे। गौरतलब  है कि केएमपी करीब 135 किलोमीटर लंबा है। यह हरियाणा के जीटी रोड स्थित कुंडली से सिल्वर सिटी गुरुग्राम होते हुए, मानेसर के रास्ते पलवल तक जाता है।  इसी एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के दोनों ओर सरकार शहरी और औद्योगिक विकास की योजना बना रही है।

इन नए बनने वाले शहरों की योजना सरकार ने 2041 में होने वाली जनसंख्या के साथ-साथ भविष्य में जिस प्रकार आवास, परिवहन व नागरिक सुविधाओं की जरूरतें होंगी, उनको ध्यान में रख कर तैयार की है। इन शहरों के विकास के लिए एक खास एजेंसी भी गठित की जाएगी, जिसको पंचग्राम विकास प्राधिकरण का नाम दिया जाएगा।

सिंगापुर तर्ज पर होंगे शहर
यह नए बनने वाले शहर दरअसल सिंगापुर की तर्ज पर बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार की एजेंसी पहले सही प्रकार से सिंगापुर के मॉडल का अध्ययन करेंगी। यानी जिस प्रकार शहरों के प्रबंधन की व्यवस्था सिंगापुर में है, वही यहां लागू की जाए।

इसमें आवासीय क्षेत्रों के साथ व्यवसायिक क्षेत्र, परिवहन की सुविधा को मुख्य रूप से तरजी ह दी जा रही है। ऐसे में योजना बनाई गई है कि हरियाणा सरकार का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही इसके लिए सिंगापुर का दौरा करने वाला है।