logo

हरियाणा के गुरुग्राम -हिसार समेत 4 शहरों में अब कूड़े से बनेगी बिजली, सरकार का ऑयल इंडिया के साथ हुआ करार

Goverment Scheme: हरियाणा के 4 शहरों अंबाला, हिसार, फरीदाबाद और गुरुग्राम में यह परियोजना शुरू करने की तैयारी है।
 
हरियाणा के 4 शहरों में कूड़े से बनेगी बिजली

Haryana news : शहरों से निकलने वाले कूड़े अब आफत नहीं रहेंगे। क्योंकि इस कूड़े का प्रयोग अब बिजली बनाने में होने वाला है। इसके लिए सरकार ने खास पहल करते हुए ऑयल इंडिया के साथ करार कर लिया है।


ऐसे में एक ओर शहर साफ रहेंगे दूसरी ओर इससे बिजली मिलेगी। फिलहाल हरियाणा के 4 शहरों अंबाला, हिसार, फरीदाबाद और गुरुग्राम में यह परियोजना शुरू करने की तैयारी है।

 


इसको लेकर प्रदेश सरकार काफी व्यापक स्तर पर काम कर रही है। हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि यह परियोजनाएं प्रदेश में कूड़े के बेहतर प्रबंधन में कारगर साबित होंगी।

फिलहाल हरियाणा के कई शहरों में ठोस कचरा लोगों के लिए आफत बन रहा है। 


प्रदेश में घरों से कूड़ा उठाने के टेंडर

मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में 87 शहरी निकाय हैं। इनमें से 84 ऐसे हैं, जहां सरकार घर-घर से कूड़ा उठावा रही है।


इसके लिए टेंडर हो चुका है। इस पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जा रही है। स्कैनर तकनीक से अब यह भी पता चल रहा है कि किसी घर का कूड़ा उठा है या नहीं। 

 

स्वीडन मॉडल होगा लागू

मंत्री ने कहा कि कूड़ा प्रबंधन को लेकर सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। हर प्रकार से इस  काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।


इसके लिए स्वीडन में किए जा रहे कचरा प्रबंधन का अध्ययन किया गया है। ऐसे में सरकार अब स्वीडन की तरह ही सफाई का मॉडल हरियाणा में भी विकसित करेगी।