सिरसा की 339 पंचायतों को 29 करोड़ की सौगात, सड़क-नाली समेत होंगे ये काम
Sirsa news : हरियाणा में ग्राम पंचायतों को स्टेट फाइनेंस कमिशन के तहत ग्रांट राशि दी जा रही है। इसी कड़ी में सिरसा जिले की 339 ग्राम पंचायतों को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही की 29.02 करोड़ रुपये की ग्रांट राशि आबंटित हुई है। जिले के सात ब्लॉकों में डबवाली की 48 पंचायतों को सर्वाधिक 5.03 करोड़ रुपये मिले हैं।
सिरसा ब्लॉक की 56 पंचायतों के लिए 4.84 करोड़ और नाथूसरी चौपटा की 51 पंचायतों के लिए 4.83 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं रानियां की 56 पंचायतों को 4.10 करोड़, ऐलनाबाद की 47 को 355 करोड़, बड़गुढ़ा की 44 को 351 करोड़ और ओढ़ां की 37 पंचायतों को 3.15 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।
इसके अलावा सात पंचायत समितियों के लिए 5.16 करोड़ और जिला परिषद के लिए 3.44 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार जिले को पंचायतों तीनों स्तरों पर कुल 37.62 करोड़ रुपये मिलेंगे। ग्राम पंचायतें इस राशि को सड़क, गली, नाली, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों पर खर्च कर सकेंगी।
सात ब्लॉकों में पंचायतों को इस तरह मिलेगा विकास फंड
डबवाली ब्लॉक : चौटाला को सबसे ज्यादा 45.33 लाख रुपये डबवाली ब्लॉक की पंचायतों के लिए 5.03 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इनमें प्रमुख 5 गांव की बात करें तो चौटाला को 45.33 लाख, गंगा को 30.66 लाख, अबूबशहर को 29.54 लाख, डबवाली गांव को 22.58 लाख और देशजोधा को 19.35 लाख रुपये मिलेंगे।
सिरसा ब्लॉक : माधोसिंघाना और कोटली को 24 लाख से अधिक सिरसा ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के लिए 4.84 करोड़ रुपये का आवंटन है। प्रमुख 5 गांव की बात करें तो इसमें माधोसिंघाना को 25.44 लाख, कोटली को 24.46 लाख, बाजेकां को 20.87 लाख, मंगाला को 20.80 लाख और शाहपुर बेगू को 20.32 लाख रुपये दिए गए हैं।
नाथूसरी चौपटा ब्लॉक : जमाल और डिंग को करीब 29 लाख: इस ब्लॉक की 51 ग्राम पंचायतों के लिए 4.83 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इनमें प्रमुख 5 गांव की बात करें तो जमाल को 29.02 लाख, डिंग को 28.44 लाख, जोड़कियां को 23.38 लाख, नाथूसरी कलां को 18.84 लाख और चाहरवाला को 17.43 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
रानियां : खारियां को 28.70 लाख, बणी को 25.46 लाख रानियां ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के लिए 4.10 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इनमें प्रमुख 5 गांव की बात करें तो खारियां को 28.70 लाख, बणी को 25.46 लाख, बालासर को 16.49 लाख, चक्कां को 16.21 लाख और धोतड़ को 14.50 लाख रुपये मिलेंगे।
ऐलनाबाद : मल्लेकां को 22.59 लाख रुपये: ऐलनाबाद ब्लॉक की 47 ग्राम पंचायतों के लिए 3.55 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इनमें प्रमुख 5 गांव की बात करें तो मल्लेकां को 22.59 लाख, तलवाड़ा खुर्द को 19.50 लाख, पोहड़का को 17.41 लाख, करीवाला को 17.28 लाख और संत नगर को 16.26 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
बड़ागुदा रोड़ी को 35.82 लाख रुपये: बड़ागुढ़ा ब्लॉक की 44 ग्राम पंचायतों के लिए 3.51 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इनमें प्रमुख 5 गांव की बात करें तो रोड़ी को 35.82 लाख, बप्पा को 17.46 लाख, फग्गू को 15.07 लाख, बड़ागुढ़ा को 13.63 लाख और सुरतिया को 13.44 लाख रुपये मिलेंगे।
ओढ़ां : पानीवाला मोटा और ओढ़ां को 25-25 लाख : ओढ़ां ब्लॉक की 37 ग्राम पंचायतों के लिए 3.15 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इनमें प्रमुख 5 गांव की बात करें तो पानीवाला मोटा को 25.05 लाख, ओढ़ां को 25 लाख, कालांवाली को 17.65 लाख, देसू मलकाना को 15.22 लाख और जगमालवाली को 14.47 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
