logo

हरियाणा की 2 गेहूं किस्में UP के किसानों को करेंगी मालामाल, 50% सरकारी सब्सिडी

 
हरियाणा की 2 गेहूं किस्में UP के किसानों को करेंगी मालामाल,  सरकारी सब्सिडी

Haryana wheat varieties : इस बार गेहूं के सीजन में उत्तर प्रदेश किसानों को हरियाणा की गेहूं की किस्में मालामाल करेंगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने खास तैयारियां की है। हरियाणा के करनाल स्थित बीज शोध केंद्र से इन दोनों ही किस्मों का बीज मंगवाया है। अब तक 10 हजार से अधिक किसान यह बीज ले भी चुके हैं। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बीज उपलब्ध करवाने को सरकारी बीज बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध करवाया है। यह दोनों ही किस्में अधिक उत्पादन देने वाली गेहूं की प्रजातियां हैं। करण वंदना और करण वैष्णवी किस्में किसानों को अधिक उत्पादन के साथ-साथ फसल में बीमारियों से भी बचाएंगी। कृषि विभाग ने करनाल रिसर्च सेंटर से यह प्रमाणित बीज उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय बीज भंडार केंद्रों में पहुंचाया गया है। इतना ही नहीं इस बीज पर उत्तर प्रदेश सरकार 50 प्रतिशत अनुदान भी दे रही है।

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिला में किसानों का इन दोनों ही किस्मों के प्रति अच्छा रूझान है। क्योंकि अंबेडकर नगर जिले की ही बात की  जाए तो पिछली बार रबी सीजन में एक लाख 25 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई का क्षेत्र था। इस बार इसमें करीब 5 हजार हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

क्यों खास हैं यह वैरायटी
दरअसल यह वैरायटी उत्पादन के साथ-साथ कई प्रकार से विशेष है। क्योंकि देश में गेहूं की फसल रबी सीजन की सबसे मुख्य उपज है। ऐसे में कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए गेहूं की वैरायटी करण वंदना 39,82 क्विंटल और करण वैष्णवी 3246 क्विंटल बीज उपलब्ध करवाया गया है। वहीं कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इन दोनों ही वैरायटी से प्रति हैक्टेयर 65-70 क्विंटल पैदावार ली जा सकती है। इसके अलावा इन वैरायटी में बीमारियां भी कम आती हैं।