29.3 C
Panipat
August 21, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPanipatPanipat Crime

बाइक की टक्कर लगने से आठ वर्षीय मासूम की मौत, बाइक चालक पर केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)

आठ मरला चौक पर अपने बड़े भाई के साथ किरयाणे का सामान लेने जा रहे 8 वर्षीय मासूम को एक बाइक चालक ने टक्कर मारी और फरार हो गया। टक्कर लगने से घायल मासूम को सामान्य अस्तपताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस को दी शिकायत में अमन पुत्र अशोक कुमार निवासी आठ मरला कॉलोनी ने बताया कि वह पांच भाई है। वह 28 मई को करीब साढे छह बजे छोटे भाई अजय (8) के साथ किरयाणे की दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था। उसका भाई अजय पैदल पैदल आगे चल रहा था। जब वह आठ मरला चौक पर पहुंचे तो एक बाइद चालक तेज रफ्तार में आया और आते ही पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भाई अजय जमीन पर गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से वह भाई को सामान्य अस्पताल लेकर गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाया। 29 मई को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा और आरोपी बाइक चालक राकेश के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana News: हरियाणा में भाजपा ने 27 प्रभारी किये नियुक्त, चार महिला पदाधिकारियों को भी मिला दायित्व, देखें पूरी लिस्ट

Sahab Ram

एम.डब्ल्यू.बी. के डेलिगेशन ने की हरियाणा सरकार के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉक्टर अमित अग्रवाल से मुलाकात

Voice of Panipat

किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी, टिकैत ने कही ये बात

Voice of Panipat