logo

Viral Video : हिंदी गाने पर डासं कर वायरल हुई नेपाल की टीचर, गाना लिखने वाले सिद्धांत कौशल ने भी किया कमेंट

हिंदी गाने पर डासं कर वायरल होने वाली यह टीचर नेपाल के चितवन जिले की एवरेस्ट अकादमी पद्मपोखरी में पढ़ाती हैं। इनका नाम है सीमा।
 
हिंदी गाने पर डासं कर वायरल हुई नेपाल की टीचर

Teacher Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में किसकी कब चल निकले यह कोई कह नहीं सकता। क्योंकि हिंदी गाने पर डांस करने वाली नेपाली टीचर रातोंरात वायरल हो गई हैं।

उन्होंने हिंदी गाने दिलरुबा दिलनशीं पर ऐसा डांस किया कि लोग देखते ही इस गाने को आगे से आगे फारर्वड कर रहे हैं। यहां तक कि यह गीत लिखने वाले सिद्धांत कौशल ने भी इस पर कमेंट किया है।


 

हिंदी गाने पर डासं कर वायरल होने वाली यह टीचर नेपाल के चितवन जिले की एवरेस्ट अकादमी पद्मपोखरी में पढ़ाती हैं। इनका नाम है सीमा।

इस महिला टीचर ने बच्चों साथ मिल कर दिलरुबा दिलनशीं गाने पर ऐसा डांस किया कि सब देखते ही रह गए।


इसके बाद सीमा ने स्वयं यह डासं वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सांझा की है। इंस्टाग्राम पर डलते ही यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

इस वीडियो में सीमा अपने विद्यार्थियों के साथ गली में डांस कर रही है। अपनी टीचर के साथ डांस स्कूल ड्रेस में डांस करते हुए बच्चे बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। 

 

कोरियोग्राफी ने भी खींचा ध्यान

इस गाने पर डांस करते हुए जहां इसके बोल लोगों को पंसद आ रहे हैं, वहीं वीडियो में की गई कोरियोग्राफी भी लोगों को स्क्रीन पर रोक रही है।

 


जाे भी इस वीडिया को देख रहा है, वही सीमा मैडम के डांस को सराह रहा है। साथ ही वीडियो को देख कर ऐसा लग रहा है कि इसके लिए खूब तैयारी की गई है। क्योंकि बच्चे भी टीचर के साथ सभी स्टेप सही प्रकार से कर रहे हैं।