logo

Superhit Old Songs: 62 साल बाद आज भी हर शादी ब्याह की पार्टी में बजता है लता मंगेशकर का ये गाना, हर पीढ़ी को आ रहा है पसंद 

Super Hit Old Song: राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला की जोड़ी वाली फिल्म संगम 1964 में रिलीज हुईद्य। इसका निर्देशन और निर्माण राज कपूर द्वारा किया गया, जबकि  इसमें शंकर-जयकिशन की मशहूर जोड़ी का संगीत रहा।

 
h

Superhit old Songs: जब भी हम पुरानी फिल्मों या गानों की बात करते हैं तो कई गाने ऐसे हैं, जो आज भी अपनी खास छाप छोड़ रहे हैं।

इन गानों की पीछे की कहानी इससे भी अधिक दिलचस्प है। ऐसा ही गाना है 1964 में आई फिल्म संगम का। इस गीत को तो गाने से ही माना कर दिया था।

लेकिन जब गाना मार्केट में आया तो धूम मचा दी। आज भी इस गाने को खूब सुना जाता है।


संगम  फिल्म का यह गाना था मैं क्या करूं राम, मुझे बुड्ढा मिल गया। यह गाना सिर्फ रिलीज के समय ही नहीं दशकों बाद भी चर्चित गीतों में शुमार रहा।

इस गाने के चुलबुले बोल के साथ वैजयंतीमाला का अभिनय और डांस इसको बेहद शरारती बना रहा है। 

जब यह गाना लता मंगेशकर को दिखाया गया तो उन्होंने इस गाने के बोल पर कड़ी आपत्ति जताई थी। और इसको गाने से मना कर दिया।

इसको लेकर लता ने निर्माता राज कपूर को साफ शब्दों में बोल दिया कि वे इस गाने को नहीं गाना चाहती। हालांकि जब राज कपूर ने लता मंगेशकर को समझाया तो वे इसके लिए राजी हो गईं।

राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला की जोड़ी वाली फिल्म संगम 1964 में रिलीज हुईद्य। इसका निर्देशन और निर्माण राज कपूर द्वारा किया गया, जबकि  इसमें शंकर-जयकिशन की मशहूर जोड़ी का संगीत रहा।

अपने समय के जाने माने गीतकार हसरत जयपुरी ने मैं क्या करूं राम, मुझे बुड्ढा मिल गया गाना लिखा था। क्योंकि वैजयंतीमाला इस किरदार में अपने पति को छेड़ते हुए यह गाना गाती हैं। इस गीत के दौरान मजाक के साथ कई ऐसे संकेत या इशारे भी रहे, जो लता मंगेशकर असहज कर रहे थे।