Evergreen Hindi Song : 60 के दशक का यह सुपरहिट गाना आज भी दिलों पर करता है राज, प्यार के दर्द को बयां करती है कहानी
60's Superhit Hindi Song : 60 के दशक में रिलीज हुए गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते है। पुराने सदाबाहर गानों (Evergreen Old Hindi Song) को हर पीढ़ी के लोगों के लिए पहली पंसद है। पुराने गानों के शानदार बोल व मधुर संगीत लोगों को अपनी तरफ खींच लेता है और आज भी प्लेलिस्ट में पुराने गानों को शामिल किया जाता है। ऐसे ही सदाबहार सुपरहिट गानों (Evergreen Old Superhit Hindi Song) में शामिल है "पत्थर के सनम तुझे हमने" का पुराना गाना है।
"पत्थर के सनम तुझे हमने" (Pathar Ke Sanam gana) गाना आज भी यूट्यूब व अन्य प्लेटफार्म पर हिट गानों की लिस्ट में शामिल है। इस पुराने गाने में प्यार की गहराई व दिल के जख्मों को शानदार शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया है। जहां पर गाने के माध्यम से अपनी प्रेमिका पर कटाक्ष किया जा रहा है। इसके कारण प्यार में सफल नहीं होने वाले लोग इस गाने को बेखुबी पंसद करते है और रील में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। यह गाना पुराने सदाबहार हिट गानों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है।
मोहम्मद रफी की आवाज ने बना दिया सुपरहिट
"पत्थर के सनम तुझे हमने" गाना वर्ष वर्ष 1967 की सुपरहिट फिल्म "पत्थर के सनम" (Pathar Ke Sanam) का गाना है। इस गाने के बोल पर ही इस फिल्म का नाम रखा गया और यह उस जमाने में हर जुबान पर आ गया। इस गाने की मधुर आवाज मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi Song) द्वारा दी गई है। गाने को संगीतबद्ध लाक्ष्मिकांत-प्यारेलाल (Lakshmikant Pyarelal) द्वारा किया गया है। उनके बेहरीन म्यूजिक व रफी की आवाज ने इस गाने को सुपरहिट बना दिया। इसके कारण इस पुराने सुपरहित गाने (Superhit Hindi Song) का संगीत दर्शकों के कानों को भा जाता है।
मनोज कुमार ने फिल्म में किया शानदार अभिनय
"पत्थर के सनम" फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका मनोज कुमार द्वारा निभाई गई। जबकि अभिनेत्री के तौर पर अभिनय वहीदा रहमान है। जहां पर मनोज कुमार व वहीदा रहमान की खुशसूरत जोड़ी की गाने में कदम ताल ने चार चांद लगाने का काम किया। "पत्थर के सनम तुझे हमने" की सुपर जोड़ी मनोज कुमार व वहीदा रहमान को लोग आज भी पंसद करते है। इस जोड़ी ने अपने अभिनय के माध्यम से प्रेम और भावनाओं की बारीकियों को गहराई से प्रस्तुत करता है और इसे आज भी संगीत प्रेमी पुरानी यादों के रूप में पसंद करते हैं। (Bollywood old superhit song)
