कोन है हरियाणा की आईपीएस बेटी नीतू कादयान? जिनकी लेडी सिंघम के रूप में हो रही है चर्चा
IPS Nitu Kadyan: हरियाणा की बेटी और 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी नीतू कादयान अब उत्तर के गौतमबुद्ध नगर में पुलिस की कमान संभालेंगी। नीतू कादयान को लेडी सिंघम के रूप में जाना जाता है। इससे पहले वे वाराणसी में तैनात थी।
आईपीएस अधिकारी नीतू कादयान को अब गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त यानी ADCP के रूप में तैतान किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में बड़े सतर पर प्रशासनिक फेरबदल चल रहा है। 25 नवंबर तबादलाें के लिए जारी हुई सूची में नीतू कादयान का नाम भी है।
नीतू कादयान मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले से आती हैं। आईपीएस अधिकार के रूप में उनकी सख्त कार्यशैली और अपराधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई के कारण उनकी चर्चा हमेशा रहती है।
इससे पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में तैनात रहीं तो यहां पर चेतगंज एसीपी, एडीसीपी वरुणा, एडीसीपी काशी, डीसीपी क्राइम के अलावा डीसीपी गोमती जोन में सेवाएं दी। उनकी खास चर्चा हुई यूपी में हुए कॉलेज हत्याकांड मामले में सक्रिय भूमिका को लेकर।
पहली बार में ही आईपीएस बनी नीतू कादयान
नीतू कादयान की सफलता की कहानी भी बहुत ही प्रेरणादायक और रोचक है। क्योंकि उन्होंने पहले ही प्रयास में आईपीएस बनने में सफलता पाई।
नीतू कादयान का जन्म हरियाणा के झज्जर में हुआ। उनके पिता संपूर्ण कादयान किसान हैं और मां लक्ष्मी देवी सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं।
नीतू कादयान ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीएससी की और इसके बाद पहले ही प्रयास में यूपीएससी 254वें रैंक के यूपीएससी क्रैक किया।
हालांकि वे इससे संतुष्ट नहीं हुई और अगले साल 2019 में फिर से प्रयास किया। इस बार 158वीं रैंक लेकर आईपीएस अधिकारी बनी। इसके बाद उनको यूपी कैडर मिला।
