logo

स्टोर कीपर चलाने वाले की दो बेटियां बनी आईएएस अधिकारी, टीना डाबी और रिया डाबी से हो रही है तुलना 

IAS STORY: राजपाल बहनों की जोड़ी काफी मशहूर हो गई है। मंजू राजपाल और अंजू राजपाल दोनों बहनों कि आजकल काफी चर्चा हो रही है।
 
दो  IAS बहनों की चर्चा

UPSC IAS Success Story: राजस्थान के ब्यूरोक्रेसी में टीना डाबी और रीना डाबी की जोड़ी चर्चा में बनी रहती है। दोनों बहनों का कामकाज हमेशा चर्चा में बना रहता है। यह दोनों बहने हैं पूरे देश में काफी मशहूर है। लेकिन अब राजस्थान में एक और बहनों की जोड़ी चर्चा में बनी हुई है।

डाबी बहनों के बाद राजपाल बहनों की जोड़ी बनी चर्चा में

डाबी बहनों के बाद राजस्थान के ब्यूरोक्रेसी में राजपाल बहनों की जोड़ी काफी मशहूर हो गई है। मंजू राजपाल और अंजू राजपाल दोनों बहनों कि आजकल काफी चर्चा हो रही है। मंजू राजपाल 2000 बैच की आईएएस अधिकारी हैं वही अंजू राजपाल भी प्रमोशन के बाद अब आईएएस ऑफिसर बन गई है।

चार बहनों में तीन बहने हैं अफसर

मंजू राजपाल और अंजू राजपाल चुरू जिले के रहने वाली है। चार बहनों में तीन बहने अफसर है वही चौथी बहन हाउसवाइफ है। राजपाल परिवार बेहद ही सामान्य परिवार है। इन चारों बहनों के पिता एक साधारण स्टोर चलाते हैं और इसी से अपने बेटियों का पढ़ाई लिखाई पूरा किया।

सबसे बड़ी बहन को ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर है वहीं दूसरी बहन 2000 में आईएएस ऑफिसर बनी। तीसरी बहन आईआरएस ऑफीसर बनी लेकिन अब प्रमोशन के बाद वह भी आईएएस ऑफिसर बन गई है। वही चौथी बहन गृहिणी है।

इस बहनों की जोड़ियां की सबसे खास बात यह है कि दोनों बहाने फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत है। मंजू राजपाल कृषि, उधानिकी एवं पंचायती राज विभाग की प्रमुख सचिव है, इसके साथ ही वे राजस्थान राज्य बीज निगम लिमिटेड की अध्यक्ष भी हैं। राजस्थान में इन दोनों बहनों की जोड़ी की भी काफी चर्चा होती है।

टीना डाबी रिया डाबी की तरह इन दोनों बहनों की जोड़ियां को भी काफी सम्मान दिया जाता है। इन दोनों बहनों ने कठिन संघर्ष के बाद यूपीएससी की परीक्षा पास की। साधारण परिवार से होने के बाद भी दोनों बहनों ने इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया।