पकरी गांव की बेटी ने रचा इतिहास, UPSC परीक्षा में नौवीं रैंक लाकर किया राज्य का नाम रोशन
upsc success Story : जब हौसले मजबूत हों तो हर लक्ष्य आसान हो जाता है। यही कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के सौनभद्र जिला की बेटी शिवांगी दुबे ने।
शिवांगी दुबे सौनभद्र जिला के पकरी गांव से आती है। यह गांव रार्बट्सगंज ब्लाक में आता है। छोटे से गांव से निकल कर शिवांगी दुबे ने यूपीएससी की परीक्षा पास की।
दरअसल शिवांगी दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर नौवीं रैंक हासिल की है।
अब उनका उनका चयन केंद्रीय भूजल बोर्ड में सहायक जल भू वैज्ञानिक के तौर पर हुआ है। गांव की बेटी की इस सफलता से हजारों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
शिवांगी ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के पाई है। अब बेटी का देश के बड़े संस्थान में वैज्ञानिक बनने से गांव में खुशी का माहौल है।
शिवांगी के अनुसार उन्होंने सौनभद्र से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भी शिक्षा प्राप्त की।
इससे पहले शिवांगी दुबे आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) में भी सफलता हासिल कर चुकी हैं। इससे आइआइटी भुवनेश्वर में उन्होंने पढ़ाई की।
शिवांगी दुब की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 2025 में सीएसआइआर-यूजीसी नेट की परीक्षा में पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ग्रहीय विज्ञान विषय में 95.77 परसेंटाइल हासिल किया था।
