Success Story : छोटे शहर की बेटी की बड़ी उड़ान, 21 की उम्र में बनी आईपीएस
Upsc Success Story : जिनके सपने पड़े होते हैं, उनके लिए आसमां भी छोटा पड़ जाता है। लक्ष्य को पाने के लिए जब कड़ी मेहनत की जाती है तो यह कोई मायने नहीं रखता कि व्यक्ति किस जगह पर रह रहा है।
बिहार के छोटे से कस्बे से आने वाली उर्मी सिन्हा ने यह साबित करके दिखाया है। वे अपनी कठोर मेहनत के बल पर महज 21 साल की उम्र में आईपीएस बन गई।
इससे एक बार फिर वे चर्चा में हैं। क्योंकि उर्मी सिन्हा ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर छोटी सी उम्र में ही यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करके अपनी प्रतिभा को साबित कर दिया है।
उर्मी सिन्हां बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से आती हैं। हालांकि वर्तमान में उनका परिवार पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रह रहा है।
उर्मी ने अपनी उच्च शिक्षा कोलकाता के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स कॉलेज से पूरी की है।उन्होंने 21 साल की उम्र में UPSC की परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास कर ली।
वर्ष 2024 में ऑल इंडिया 170वीं रैंक के साथ वे भारतीय पुलिस सेवा का हिस्सा बनीं।फिलहाल वे आंध्र प्रदेश कैडर में सेवारत हैं।
पहले प्रयास में सफलता के लिए कठोर मेहनत
ऐसे बहुत ही कम अधिकारी हैं, जो अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी जैसी परीक्षा को पास कर लेते हैं। हालांकि उर्मी सिन्हा ने यह कर दिखाया है।
हालांकि उर्मी सिन्हा का परिवार चिकित्सा क्षेत्र में है। क्योंकि उनके पिता डा. रंजीत सिन्हा की ही बात करें तो हावड़ा में बच्चों के सुप्रसिद्ध चिकित्सक केे रूप में पहचान रखते हैं।
हालांकि मां गृहणी हैं। उर्मी की इस सफलता के पीछे पूरे परिवार की स्पॉट रही है।
पश्चिम बंगाल है होम स्टेट
बेशक उर्मी सिन्हा का परिवार मूल रूप से बिहार के मुंगेर से आता है, लेकिन उनका होम स्टेट पश्चिम बंगाल है।
हालांकि उर्मी सिन्हा का बपचन पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ही बीता है। उनकी स्कूली शिक्षा भी हावड़ा से हुई है।
हालांकि उन्होंने कोलकाता के प्रसिद्ध सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बीए किया है।
वे बचपन से ही आईपीएस अधिकारी बनना चाहती थी और बीए के बाद उन्होंने सिविल सेवा की राह पकड़ ली।
