Schools Colleges Holiday 16 November: स्कूली बच्चों की बल्ले बल्ले, इसी हफ्ते तीन दिन बंद रहेंगें स्कुल-कॉलेज और दफ्तर, नोटिफिकेशन जारी
School Holiday : अभी दिवाली से लेकर भैया दूज की छुट्टियां समाप्त ही हुई थी कि अब दिल्ली में फिर से छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो रहा है। इसको लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत 16 नवंबर को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में 16 नवंबर को दिल्ली में स्कूल, कालेज, सरकारी कार्यालय से लेकर पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स में भी 16 नवंबर को छुट्टी रहेगी।
स्कूलों में 3 दिन की छुट्टियां
सरकार के इस नोटिफिकेशन के बाद दिल्ली के स्कूलों में लगातार 3 दिनों की छुट्टियां हो गई हैं। क्योंकि 14 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार है और इस दिन स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। वहीं 15 नवंबर को रविवार की छुट्टी है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने 16 नवंबर को छठ के लिए सरकारी छुट्टी कर दी है।
दिल्ली में छठ की खास तैयारियां
दिल्ली में पूर्वांचल मूल के लाखों लोग रहते हैं, ऐसे में यहां छठ पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाता है। यह लोगों की भक्ति और लोक परंपराओं से जुड़ा हुआ पर्व है। विशेषकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग इस पर्व को बहुत ही आस्था के साथ मनाते हैं। हालांकि यह पर्व 4 दिनों तक चलता है।
13 से शुरू होगा पर्व
छठ का पर्व 4 दिनों तक चलता है। ऐसे में इसको महापर्व का भी नाम दिया जाता है। इस बार 13 नवंबर से इसकी शुरूआत हो रही है। वहीं समापन 16 नवंबर को होगा। छठ पूजा के पहला दिन नहाय-खाय होता है। इस दिन लोग घरों की साफ सफाई कर स्नात कर व्रत शुरू करते हैं। दूसरे दिन खरना होता है। इसमें इस मौके पर व्रतधारी शाम के समय पूजा करने के बाद खरना का प्रसाद लेते हैं। वहीं तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह दिन इस व्रत में सबसे अहम होता है। क्योंकि लोग किसी जलाश्य जैसे नदी, तालाब में डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हुए पूजा करते हैं। इससे अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर यह पूर्व पूरा किया जाता है।
