School Holiday: इस वीकेंड पर लगातार 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखिए शिक्षा विभाग द्वारा द्वारा जारी हॉलीडे लिस्ट
School Holiday: स्कूली बच्चों को इस बार वीकेंड पर लगातार दो दिन छुट्टियां मिलेगी। देश के हरियाणा, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी हुए हैं।
बता दें कि 26 अक्टूबर के दिन देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। इस दिन सभी स्कूलों में राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश दिया जाता है।
गौरतलब है कि आज सभी राज्यों के सार्वजनिक और निजी स्कूलों में दशहरे के उपलक्ष में बच्चों की छुट्टी की गई है। इसके बाद 25 अक्टूबर को रविवार के दिन और 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकी जयंती के उपलक्ष में सोमवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
इस प्रकार आने वाले वीकेंड पर स्कूली बच्चों को लगातार 2 दिन की छुट्टियां मिलेगी।
दिवाली पर अलग-अलग राज्यों में रहेगी अलग-अलग छुट्टियां
दिवाली फेस्टिवल पर अगले महीने नवंबर में अलग-अलग राज्यों में स्कूलों में होने वाली छुट्टियों को लेकर अलग-अलग सूचना जारी की गई है।
हरियाणा में दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर और 9 नवंबर को लगातार 2 दिन सभी स्कूलों में छुट्टियां रहेगी। हरियाणा में 9 नवंबर को विश्वकर्मा डे के उपलक्ष में शिक्षा विभाग द्वारा छुट्टी की सूचना जारी की गई है।
वहीं 8 नवंबर को दिवाली के दिन रविवार के चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा विभाग द्वारा दिवाली के अवसर पर सभी स्कूलों में लगातार 5 दिन अवकाश की सूचना जारी की है।
इसके अलावा राजस्थान प्रदेश में भी दिवाली के अवसर पर स्कूलों में छुट्टियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
नवंबर महीने में पंजाब, हरियाणा सहित कुछ राज्यों में स्कूली बच्चों को दिवाली की छुट्टियों के अलावा 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती उपलक्ष में भी एक अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी।
