School Holiday Novemebr 2026 : दीवाली समेत पुरे नवंबर महीने में है बंफर छुट्टियां, यहाँ देखें कब कब बंद रहेंगें स्कुल?
School Holiday november 2026 : नवंबर महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में स्कूलों की लंबी छुट्टियां होने जा रही है। यानी नवंबर महीना बच्चों के लिए मौज मस्ती का महीना होने वाला है। एक तो नवंबर की शुरूआत ही रविवार यानी छुट्टी से हो रही है। इसके अलावा इस महीने में कई ऐसे त्योहार आएंगे, जो छुट्टी के दिन होंगे।
क्योंकि नवंबर महीने में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा जैसे पर्व आ रहे हैं। इसके अलावा गुरु नानक जयंती भी इसी महीने में पड़ेगी। यदि सबसे अधिक छुट्टियों की बात की जाए तो महाराष्ट्र सबसे आगे है। क्योंकि यहां पर करीब आधे महीने की छुट्टियां रहने वाली हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की स्थिति अलग-अलग होगी।
यह पड़ रहे है महत्वपूर्ण त्योहार
नवंबर महीने में कई प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं। कैलेंडर के अनुसार 8 नवंबर को दिवाली व नरक चतुर्दशी है। हालांकि इसी दिन रविवार भी है। इससे अगले दिन सोमवर यानी 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा है। कई राज्यों में इस मौके पर छुट्टी की जाती है। फिर भैया दूर का पर्व 11 नवंबर को होगा। कई राज्यों में इस दिन चित्रगुप्त जयंती की भी छुट्टी होती है।
छठ पर्व पर भी छुट्टी
दिवाली के बाद देश में महत्वपूर्ण त्योहार छठ पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। हालांकि इस दिन भी रविवार रहने वाला है। इसके बाद 16 नवंबर सोमवार को वीरांगना उदा देवी बलिदान दिवस है। यह दिन उत्तर प्रदेश में खासी महता रखता है। इसके बाद 24 नवंबर को विशेषकर पंजाब अन्य राज्यों में छुट्टी रहेगी। क्योंकि इस दिन गुरु नानक जयंती के साथ-साथ गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस भी है।
उत्तर प्रदेश में लंबी छुट्टियाें का दौर
देश के राज्य उत्तर प्रदेश में लंबी छुट्टियों का दौर रहेगा। यह छुट्टियां 8 नवंबर से शुरू होंगी। क्येंकि इस दिन दिवाली है। इसके बाद गोवर्धन पूजा और भैया दूज के चलते 8 नवंबर से 11 नवंबर तक स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद16 नवंबर को वीरांगना उदा देवी का शहादत दिवस भी बड़े स्तर पर मनाया जाता है।
सबसे अधिक छुट्टियां महाराष्ट्र में
इस त्योहारी सीजन में सबसे अधिक छुट्टियां महाराष्ट्र के छात्रों को मिल रही हैं। यहां 1 नवंबर को रविवार होने के कारण छुट्टी रही। इसके बाद 2 नवंबर से 14 नवंबर तक स्कूलों को बंद रखा जाएगा। यह कुल 14 दिनों की छुट्टियां हैं। इसके बाद फिर से 15 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। फिर से 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी रहेगी।
राजस्थान में भी 10 दिनों की छुट्टी
इसके अलावा राजस्थान राज्य में भी 4 से 15 नवंबर तक 12 दिन की छुट्टियां रहने वाली हैँ।
हालांकि क्षेत्र के अनुसार छुट्टियां की स्थिति में अंतर रहेगा। यानी बाहर जाने से पहले अपने स्कूल से पता कर लें।
यदि छुट्टियां निश्चित हो जाएं तो ही बाहर जाएं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में छात्रों के लिए 6 से 10 नवंबर तक छुट्टी रहेंगी।
