हरियाणा में 2 नवंबर से पहले बंद होंगे 1100 से ज्यादा प्राइवेट स्कूल, सभी DEO से मांगी रिपोर्ट
Haryana news चंडीगढ़। हरियाणा में गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मौलिक शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को दोबारा सख्त निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने मंगलवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर ऐसे स्कूल तत्काल बंद कराने और कार्रवाई की रिपोर्ट 2 नवंबर तक भेजने को कहा है।
निदेशालय के अनुसार इससे पहले 4 अगस्त 2026 को पत्र जारी कर विभागीय आदेशों का पालन करते हुए अवैध रूप से संचालित सभी गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। बंद कराए गए स्कूलों की सूची भी मांगी गई थी लेकिन संबंधित कार्यालयों से अब तक सूचना नहीं मिली है। निदेशालय ने पत्र की प्रति सभी अतिरिक्त जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है।
पिछले दिनों 1107 निजी स्कूलों का नाम आया था सामने
हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा पिछले दिनों कार्रवाई की गई थी तो उसमें करीब 1107 प्राइवेट स्कूलों ने अपने मान्यता संबंधी दस्तावेज जमा नहीं करवाए थे। इस कारण उन्हें ब्लैक लिस्ट करते हुए गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की कैटेगरी में रखा गया था। हालांकि 9 हजार के करीब क्रेच और प्ले स्कूल ऐसे हैं, जिनमें पास मान्यता नहीं है।
जिला वार गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट
जींंद Jind: 67
रोहतक Rohtak: 63
करनाल Karnal: 57
यमुनानगर Yamunanagar: 51
सोनीपत Sonipat: 45
महेंद्रगढ़ Mahendragarh: 33
पलवल Palwal: 30
झज्जर Jhajjar: 28
भिवानी Bhiwani: 76
फरीदाबाद Faridabad: 70
चरखी दादरी Charkhi Dadri: 23
कुरुक्षेत्र Kurukshetra: 22
कैथल Kaithal: 162
गुरुग्राम Gurugram: 99
हिसार Hisar: 98
पानीपत Panipat: 92
नूंह मेवात Nuh Mewat: 15
पंचकूला Panchkula: 14
फतेहाबाद Fatehabad: 10
अंबाला Ambala: 20
सिरसा Sirsa: 16
रेवाड़ी Rewari: 16
