UPSC क्रैक कर IPS बनीं मोना जाखड़ ने जाट समाज के लिए बोली बड़ी बात
IPS Mona Jakhar : यूपीएससी जैसी परीक्षा पास करने के बाद लोग अपनी मेहनत, मार्गदर्शकों और परिवार को क्रेडिट देते नजर आते हैं, लेकिन जाट समाज की बेटी और गुजरात कैडर की IPS अधिकारी मोना जाखड़ ने इस सफलता को लेकर अपने ही जाट समाज के लिए बड़ी बात कही है।
मोना जाखड़ 2025 बैच की गुजरात कैडर की IPS अधिकारी हैं। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मरेठ में हुए इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि वे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस दौरान उन्होंने आईपीएस बनने और इसमें अपने जाट समाज की भूमिका को बताया है।
क्योंकि मोना जाखड़ ने कहा कि उनके IPS बनने में सबसे अधिक भूमिका जाट समाज की रही है। क्योंकि समाज के लोगों ने ही उन्हें उपयुक्त मंच से सही मार्गदर्शन के साथ सही वातावरण भी दिया। इसके परिणाम स्वरूप वे हमेशा ही आत्मविश्वास से आगे बढ़ी हैं।
IPS मोना जाखड़ ने इस कार्यक्रम में कहा कि जाट समाज ने हमेशा ही उनको सुरक्षित और प्रोत्साहित माहौल दिया है। इसके कारण ही आज वे ऐसी बन पाईं कि बिना किसी बेझिझक के अपनी बात कह सकती हैं। साथ ही मोना जाखड़ ने समाज के युवाओं से भी कहा कि व्यक्ति को आगे बढ़ाने में समाज की भूमिका सबसे अहम है।
ड्राइवर की बेटी हैं मोना जाखड़
बेशक मोना जाखड़ आज IPS अधिकारि के रूप में स्थापित हैं, लेकिन अतीत बहुत ही साधारण है। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से अपने भविष्य को असाधारण बना दिया है। क्योंकि अपने परिवार से वे पहली व्यक्ति हैं, जो प्रशासनिक सेवा में गई हैं। उनका जन्म राजस्थान के सीकर जिले सांखू गांव गांव में हुआ। उनके पिता साधारण ड्राइवर का काम करते हैं। उन्होंने 2024 में यूपीएससी की परीक्षाों 490वीं रैंक लेकर आईपीएस बनने में सफलता पाई है।
लोगों को प्रेरित कर रही IPS बनने की कहानी
मोना जाखड़ की IPS बनने की कहानी युवाओं को भी प्रेरित कर रही है। क्योंकि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के सिर्फ सोशल मीडिया जैसे यूट्यूब का सहारा लेकर यूपीएससी जैसी परीक्षा को क्रैक करने का काम किया है। स्वयं मोना जाखड़ भी कहती हैं कि तैयारी के लिए आने वाला लाखों रुपये का खर्च परिवार के लिए असंभव था। इस पर मोना जाखड़ ने अपने घर पर ही स्व-अध्ययन के साथ-साथ ऑनलाइन सामग्री से तैयारी की।
असफलताओं से नहीं मानी हार
मोना लाठर के लिए IPS बनना इतना भी आसान नहीं था। क्योंकि उनको यूपीएससी की परीक्षा में तीन प्रयासों में सफलता ही मिली। इतना ही नहीं पहले 2 प्रयासों में तो प्रारंभिक परीक्षा तक पास नहीं हो सकी, लेकिन इससे हार मानने की बजाय उन्होंने लगातार तैयारी जारी रखी। आखिरकार चौथे प्रयास में वे IPS बनने में सफल रहीं।
