जानिए कौन है लेडी सिंघम IPS उपासना यादव? जो ट्रांसफर के बाद फिर आई चर्चा में
20 अक्टूबर को हरियाणा के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरदबल हुआ। इसमें 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी उपासना यादव को जींद जिला का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
उपासना यादव की पहचान प्रदेश के दबंग पुलिस अधिकारियों के रूप में होती है। क्योंकि एक बार तो उपासना यादव प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से भी भिड़ गईं थी। ऐसे में लोग उन्हें लेडी सिंघम की संज्ञा देते हैं।
उपासना यादव हरियाणा के साधारण परिवार से आती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर आईपीएस तक का सफर तय किया है।
वे मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नांगल मूंदी गांव की रहने वाली हैं। 2016 में UPSC परीक्षा 596वीं रैंक हासिल कर वे आईपीएस बनीं।
अब दशहरा के दिन हरियाणा में बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में हुए फेरदबल में उनको जींद की एसपी लगाया गया है।
गौरतलब है कि दशहरा के दिन हरियाणा में 6 IPS और 28 HPS अधिकारियों के तबादले किए गए।
हालांकि उपासना यादव बतौर एसपी काफी दबंग अधिकारी हैं, लेकिन जब वे एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज से भिड़ गई तो उनकी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
पढ़ाई में काफी तेज रही हैं उपासना यादव
यूपीएससी परीक्षा में ही नहीं, उपासना यादव स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक पढ़ाई में काफी तेज रही हैं। हालांकि उनकी शुरूआती पढ़ाई गांव के ही स्कूल में हुई है।
दसवीं की परीक्षा में वे प्रदेश भर में अव्वल रहीं। इसके बाद जब वे IIT में गईं तो वहां भी अपने शैक्षणिक प्रदर्शन की छाप छोड़ी।
क्यों हुई मंत्री से बहस
हरियाणा में गब्बर के नाम से मशहूर कैबिनेट मंत्री अनिल विज से उनकी बहस एक पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई को लेकर हुई थी।

क्योंकि बैठक के दौरान पुलिस के एक ASI पर रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। इस पर मंत्री ने एसपी को कहा कि उक्त ASI को निलंबित किया जाए।
ऐसे में उपासना यादव ने साफ कहा कि एएसआई को निलंबन की शक्ति उनके पास नहीं है। इसी को लेकर उनकी मंत्री के साथ बहस हुई थी।
