केरल में जन्मीं धाकड़ IPS ऑफिसर मेरिन जोसेफ, जिन पर बन रही फिल्म
Film Story on IPS Success : कई ऐसी घटनाएं होती हैं, जो लोगों को झकझोर देती हैं। इन घटनाओं पर फिल्म से लेकर सीरियल तक बन जाते हैं। इन फिल्मों में किसी व्यक्ति का चरित्र लोगों को खास प्रेरणा देने का काम करता है। ऐसी ही एक फिल्म आ रही है। ओएम : चैप्टर 1 - उधिरम: द ब्लड वुड। यह फिल्म एक महिला IPS ऑफिसर की कहानी से प्रेरित है। फिल्म में इस आईपीएस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं अभिनेत्री साई पल्लवी।
दरअसल साई पल्लवी अपनी फिल्म रामायणम् से अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं। बेशक वे साउथ सिनेमा में अधिक जानी जाती हैं, लेकिन उनकी जगह अब हिंदी सिनेमा में भी बन चुकी है। उनकी फिल्म रामायणम् में वे मां सीता की भूमिका निभा चुकी हैँ। इसके बाद अब साई पल्लवी नई फिल्म में धाकड़ आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाने वाली हैं।
मेरिन जोसेफ से प्रेरणा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साई पल्लवी स्टारर फिल्म ओएम: चैप्टर 1 - उधिरम: द ब्लड वुड केरल की IPS ऑफिसर मेरिन जोसेफ की भूमिका निभाएंगी। इसके लिए फिल्म के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी उन्हें इसके लिए तैयार कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें मेरिन जोसेफ की कई तस्वीर दिखाई गई हैं। इससे पल्लवी को इसी धाकड़ पुलिस ऑफिसर जैसा लुक तैयार करने में मदद मिलने वाली है।
बेशक निर्देशक द्वारा यह साफ नहीं किया गया है कि यह किरदार आईपीएस अधिकारी मेरिन जोसेफ के जीवन से पूरी तरह से आधारित नहीं हैं। ऐसे में यह धाकड़ आईपीएस ऑफिसर चर्चाओं में हैं। हर कोई इनके जीवन व नौकरी के बारे में जानना चाहता है। हालांकि निर्देशक भी यह कह चुके हैं कि मेरिन जोसेफ ऐसी महिला पुलिस अधिकारी हैं, जिनकी कहानी दर्शकों के लिए जानने के लिए उपयुक्त है।
जानें मेरिन जोसेफ के बारे में
दरअसल मेरिन जोसेफ ऐसी आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने पहले ही प्रयास में 189 रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की और भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुईं। उनका जन्म केरल में 20 अप्रैल 1990 को हुआ है। हालांकि जोसेफ की पढ़ाई दिल्ली में हुई है। वे 2013 बैच की केरल कैडर की IPS अधिकारी हैं। फिलहाल मरिन जोसफ कोझिकोड ग्रामीण में जिला पुलिस प्रमुख हैं।
क्यों चर्चा में आई मेरिन जोसेफ
आईपीएस अधिकारी मेरिन जोसफ उस समय चर्चा में आई, जब उन्होंने 13 साल की बच्ची के साथ रेप के एक केस को सुलझाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सऊदी अरब से पकड़ा था। इतना ही नहीं आरोपी को सजा भी दिलवाई।
