logo

5 असफलताओं से भी नहीं मानी हार, फिर 11 वीं रैंक के साथ क्रेक किया UPSC बनी आईएएस अधिकारी 

IAS SUCCESS STORY: छठे प्रयास में 11वीं रैंक के साथ वे देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में शामिल हुई। फिलहाल नूपुर गोयल उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
 
6वें प्रयास में बनी IAS अधिकारी

UPSC SUCCESS STORY: जब भी जीवन में कोई काम करते हुए असफलता मिलती है तो कुछ लोग पीछे हट जाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं कि जो मन में ठान लेते हैं, उसको पूरा करके ही दम लेते हैं। ऐसी ही कहानी है दिल्ली के नरेला निवासी नूपुर गोयल की। 

UPSC  की परीक्षा में नूपुर गोयल को 5 बार असफलता मिली, लेकिन उन्होंने मेहनत नहीं छोड़ी। आखिरकार छठे प्रयास में 11वीं रैंक के साथ वे देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में शामिल हुई। फिलहाल नूपुर गोयल उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

अंकल की असफलता बनी प्रेरणा

दरअसल नूपुर गोयल के अंकल भी यूपीएससी की तैयारी करते थे, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। अंकल की असफलता ही नूपुर के लिए प्रेरणा बन गई।

नूपुर गोयल की इंटरमीडिएट की पढ़ाई डीएवी कॉलेज से हुई है। हालांकि इसके बाद उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक की।

पढ़ाई से उनका लगाव इतना रहा कि इंजीनियरिंग की डिग्री करने के बाद भी IGNOU से लोक प्रशासन यानी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री की। 

2014 से शुरू हुई UPSC की यात्रा


नूपुर गोयल की UPSC की यात्रा वर्ष 2014 से शुरू हुई। हालांकि लगातार असफलता मिलती रही। क्योंकि पहले ही उन्होंने प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा तो पास कर ली, लेकिन इंटरव्यू के बाद चयन नहीं हो सका।वहीं दूसरी बार यानी 2015 में परीक्षा तो प्रीलिम्स से भी वे चूक गई। इसी प्रकार जब तीसरे प्रयास में 2016 की परीक्षा में इंटरव्यू तक तो पहुंचीं गई, लेकिन चयन नहीं हो पाया। 

2017 में चौथी बार फिर से प्रयास किया और इस  प्रदर्शन और भी खराब रहा। क्योंकि वे प्रीलिम्स में ही परीक्षा से बाहर हो गई। फिर या साल 2018 और उन्होंने पांचवां प्रयास किया। इस बार फिर से वे इंटरव्यू तक तो पहुंच गई, लेकिन सामना फिर से असफलता से ही हुआ। इतना होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। 2019 की परीक्षा में वे 11वीं रैंक के साथ आईएएस बनने में सफलत रहीं।


आईबी की नौकरी और यूपीएससी की तैयारी एक साथ

दरअसल नूपुर गोयल ने लगातार असफलताओं के बीच हौसले से काम किया और जैसे ही मौका मिला, उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB में नौकरी शुरू कर दी। उनकी यह फुल-टाइम नौकरी थी, ऐसे में काफी व्यस्त रहीं। इसके साथ ही उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी। इस बार यानी 2019 में उन्होंने यूपीएसी क्रैक कर अपनी मेहनत का लोहा मनवा लिया