हरियाणा की बेटी का गुजरात में कमाल, जीपीएससी में 102वीं रैंक, जिला रजिस्ट्रार बनी
Success Story : हरियाणा की बेटी शिवानी ने गुजरात में अपनी सफलता के झंडे गाढ़े हैं। शिवानी ने गुजरात लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक व सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में 102वां रैंक हासिल किया है और वह जिला रजिस्ट्रार पद पर तैनात हुई हैं।
जींद के पांडू पिंडारा गांव की बेटी शिवानी के जिला रजिस्ट्रार पद पर चयन से माता पिता व अन्य स्वजनों में खुशी का माहौल है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलगुरु प्रो. श्रीनिवास , शीलवंत सिंह समेत विश्वविद्यालय परिवार, लज्जाराम आश्रम गुरुकुल विद्यापीठ पांडू पिंडारा के संस्थापक महंत राजेश स्वरूप महाराज, संस्कृत शिक्षाविद डा कांता देवी, प्राचार्य राकेश वत्स, सुरेंद्र कुमार वर्मा, आचार्य शिवम शास्त्री, सीमा व अंशु शर्मा ने शिवानी शर्मा की इस उपलब्धी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिवानी लोक सेवा के क्षेत्र में भारतीय जीवन मूल्यों, ज्ञान व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगी। शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि उनकी शैक्षणिक यात्रा में कुलगुरु समेत अन्य स्टाफ का मार्गदर्शन, प्रोत्साहन व आशीर्वाद सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।
किसी भी विद्यार्थी की सफलता में गुरु का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिवानी ने अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि यह उपलब्धी केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि उन सभी गुरुजनों के विश्वास, आशीर्वाद और मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
