logo

Haryana School Time Changed : हरियाणा के दो जिलों में ठंढ के चलते बदला सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल, 15 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

स्कूलों में अब धीरे धीरे स्कूलों के समय में बदलाव होना शरू हो गया है । अचानक बढ़ी ठंढ के चलते जींद के बाद अब नूह जिले के स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है । 
 
हरियाणा के दो जिलों में स्कूलों का टाइम टेबल

Haryana School Time Changed : हरियाणा के स्कूलों में अब धीरे धीरे स्कूलों के समय में बदलाव होना शरू हो गया है । अचानक बढ़ी ठंढ के चलते जींद के बाद अब नूह जिले के स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है । 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सर्दी बढ़ने के साथ अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का समय भी बदल जाएगा। सुबह की ठंड में बच्चों को जल्दी घर से निकलने की परेशानी से बचाने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने नई समय-सारिणी जारी की है।

जिले में कुल 900 राजकीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 498 राजकीय प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन सभी सरकारी स्कूलों में करीब ढ़ाई लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 

नूहं जिले में नया टाइम टेबल 

जारी हुए आदेश के अनुसार 15 नवंबर से जिले के सभी सरकारी स्कूल नए समय के अनुसार संचालित होंगे। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 9:30 बजे पढ़ाई शुरू होगी और छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी। वहीं, डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की पहली पारी का समय भी बदल दिया गया है।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली पारी अब सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। पहले यह पारी सुबह सात बजे शुरू होती थी। 

15 नवंबर से जिले के सभी एकल शिफ्ट वाले सरकारी स्कूल सुबह नौ बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे और दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट तक संचालित किए जाएंगे। इस बदलाव से जिले के विद्यार्थियों को सर्दी के मौसम में सुबह जल्दी स्कूल पहुंचने की परेशानी से राहत मिलेगी।

निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के तहत डबल शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। इन स्कूलों की पहली शिफ्ट अब सुबह सात बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक चलेगी। इससे पहले पहली शिफ्ट का समय सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित था।

जींद जिले में पहले जारी हुए थे आदेश 


अधिक जानकारी के लिए बता दे की जींद जिले में पहले ही स्कूलों के समय में बदलाव हो चुका है । नए समय के अनुसार पहली शिफ्ट के विद्यार्थियों को अब स्कूल पहुंचने के लिए पहले की अपेक्षा 55 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। शहर में भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम स्कूल और रेलवे जंक्शन क्षेत्र में स्थित विद्यालय डबल शिफ्ट में संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में भी निदेशालय के नए आदेशों के अनुसार समय सारिणी लागू की जाएगी।

स्कूलों के समय में बदलाव का मुख्य उद्देश्य सर्दियों के दौरान सुबह पड़ने वाली ठंड और शाम को जल्दी अंधेरा होने के कारण विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों को कम करना है। बता दें कि जींद जिले में 723 राजकीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 423 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।