logo

हरियाणा लोक सेवा आयोग को जल्द मिलेगा नया चैयरमेन, दौड में यह नाम सबसे ऊपर 

एचपीएससी के नए चेयरमैन अब आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी हैं। माना जा रहा है कि सतीश कुमार सैनी की चेयरमैन पद पर नियुक्ति अब महज एक औपचारिकता बची है।
 
ha

Haryana News: हरियाणा में प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया करने वाले लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) को जल्द ही अब नया चेयरमैन मिलने जा रहा है। क्योंकि चेयरमैन का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

ऐसे में अब इस पद नई नियुक्ति की प्रक्रिया भी तेजी से की जाएगी। माना जा रहा है कि इस नियुक्ति में सबसे प्रबल दावेदारी 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी विनोद कुमार सैनी की है। 

यानी एचपीएससी के नए चेयरमैन अब आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी हैं। माना जा रहा है कि सतीश कुमार सैनी की चेयरमैन पद पर नियुक्ति अब महज एक औपचारिकता बची है।

प्रदेश सरकार के शीर्ष सूत्रों का कहना है कि इस प्रक्रिया के लिए सरकार ने एचसीएस सतीश कुमार सैनी की वीआरएस को भी मंजूरी दे दी है। अब उनकी सेवानिवृ़ति के बाद वे एचपीएससी के चेयरमैन बनेंगे।

गौरतलब है कि हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आलोक वर्मा का कार्यकाल वीरवार को ही समाप्त हो चुका है।

वहीं सतीश कुमार सैनी फरवरी 2022 से आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर हैं। सतीश कुमार सैनी मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले हैं। 

सतीश कुमार सैनी की प्रशासन में पकड़ काफी अच्छी है। इसी का परिणाम है कि वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

अपने एचसीएस सेवा काल में वे जीएम रोडवेज, करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के एडिशनल डायरेक्टर, मुख्यमंत्री के ओएसडी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। 

हालांकि उनकी नियुक्ति को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई भी औपचारिक आदेश जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसकी चर्चा काफी तेज हैं।

सतीश कुमार सैनी के अनुभव के आधार पर उनको यह पद मिलना तय माना जा रहा है। हालांकि यह देखना होगा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन पद पर नियुक्ति की घोषणा कब होती है।