Haryana News: देशभर में नौवीं रैंक लेकर हरियाणा का नाम किया रोशन, जेआरएफ में मुस्कान ने हासील की बड़ी सफलता
Success Story : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद यानी आईसीएआर की जूनियर रिसर्च फेलोशिप जेआरएफ परीक्षा में रेवाड़ी के गांव शेखपुर की बेटी मुस्कान मौर्य ने देशभर में नौवां स्थान प्राप्त किया है। यह पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धी है। मुस्कान मौर्य फिलहाल लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय से एमएससी की छात्रा हैं।
मुस्कान मौर्य शुरू से ही पढ़ाई में काफी होशियार रही हैं। उन्होंने 6 साल पहले यानी 2020 में रेवाड़ी के बावल स्थित कृषि महाविद्यालय से छह वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स से इस क्षेत्र की शुरूआत की। इस इस कोर्स में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में भी मुस्कान ने 83 प्रतिशत अंक पाए थै।
अब मुस्कान मौर्य ने 2026 के जुलाई में हुई आईसीएआर जेआरएफ परीक्षा में 9वां स्थान हासिल किा है। इसका परिणाम इसी साल अगस्त में घोषित किया गया था। मुस्कान बताती हैं कि इस सफलता के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। हर रोज वे पढ़ाई को 18 घंटे देती थी।
सब्जियों में प्रयोग होने वाले कीटनाशकों पर शोध
मुस्कान के अनुसार वे सब्जियों की खेती में प्रयोग किए जाने वाले कीटनाशकों और नई कृषि तकनीकों पर शोध करने की योजना बना रही हैं। इससे खेती को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। देश भर के किसानों के लिए यह शोध काफी महत्वपूर्ण होगा। इसके अलावा उपभोक्ताओं को भी इससे लाभ मिलेगा।
पिता ने देखा बेटी को कृषि वैज्ञानिक बनाने का सपना
मुस्कान को कृषि वैज्ञानिक बनाने का सपना उनके पिता राजेंद्र ने देखा है। राजेंद्र पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि उनका कई बार बावल कृषि महाविद्यालय परिसर में जाना हुआ।
वहां जिस प्रकार का शैक्षणिक वातावरण देखा, उससे काफी प्रभावित हुए। इससे तय किया गया बेटी को कृषि शिक्षा दिलावाई जाए। अब बेटी मुस्कान अपनी मेहनत से उनके द्वारा देखे गए सपने को साकार कर रही हैँ।
