logo

हरियाणा में सरकारी स्कूल का हेडमास्टर सस्पेंड, ग्राउंड में मिट्टी गबन मामला 

 
हरियाणा के जींद में सरकारी स्कूल का हेडमास्टर सस्पेंड, ग्राउंड में मिट्टी गबन मामला 

School Headmaster Suspended : हरियाणा शिक्षा विभाग ने राजकीय माध्यमिक स्कूल किशनपुरा के हेडमास्टर सरताज सिंह को सस्पेंड किया है। मौलिक शिक्षा निदेशालय हरियाणा पंचकूला की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए हैं, हालांकि निलंबन का कारण पत्र में नहीं लिखा गया है। बताया जा रहा है, स्कूल में मिट्टी भरत के मामले में ये कार्रवाई हुई है।

किशनपुरा गांव के पूर्व सरपंच सतबीर यादव सहित कुछ ग्रामीणों ने दो साल पहले स्कूल के ग्राउंड में किए गए मिट्टी भरत में गबन के आरोप लगाए थे। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा विभाग को शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि ग्राउंड में मिट्टी बहुत कम डाली गई है, जबकि 22 लाख रुपये के बिल पास करवा लिए गए।

बाद में इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को भी दी गई। विभागीय जांच में गड़बड़ी पाई गई और 13 लाख रुपये की रिकवरी निकाली गई है। निलंबन अवधि के दौरान सरताज सिंह को हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम 2016 के नियम 83 के तहत नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही उनका मुख्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का कार्यालय निर्धारित किया गया है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान सरताज सिंह सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। सरताज ढांडा ने कहा कि निलंबन के कारण का पता नहीं है।

हरियाणा में सरकारी स्कूल का हेडमास्टर सस्पेंड, ग्राउंड में मिट्टी गबन मामला