logo

Dussehra-Diwali School Holidays List : दशहरे-दीवाली पर स्कूलों में होंगी लगातार कई छुट्टियां, देखें राज्य वाइज पूरी लिस्ट 

SCHOOL HOLIDAY UPDATE :अभी नवरात्रि चल रही है और मंगलवार 20 अक्टूबर को दशहरा है। इस दौरान स्कूलों में लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं। छुट्टियों का शेड्यूल अलग-अलग राज्यों भिन्न है।
 
दशहरे-दीवाली पर छुट्टियों की लिस्ट

SCHOOL HOLIDAY : दशहरा पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी तैयारियां अभी से ही शुरू हो चुकी हैं।

क्योंकि अभी नवरात्रि चल रही है और मंगलवार 20 अक्टूबर को दशहरा है। इस दौरान स्कूलों में लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं। छुट्टियों का शेड्यूल अलग-अलग राज्यों भिन्न है। ऐसे में जान लीजिए की आपके राज्य में कब से कितनी छुट्टियां पड़ रही हैं।

क्योंकि देश के दक्षिणी राज्य तेलंगाना में दशहरा पर 13 दिन की छुट्टियाें का शेड्यूल है। वहीं आंध्र प्रदेश राज्य में छुट्टियों की संख्या 10 होती है। इसके अलाव उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बहुत ही कम छुट्टियां होती हैं। 


तेलंगाना में दशहरा पर छुट्टियां 10 अक्टूबर से शुरू हो चुकी हैं। अब दशहरा के बाद यानी 23 अक्टूबर तक यहां छुट्टियां रहेंगी। इसी प्रकार आंध्र प्रदेश के स्कूलों में भी छुट्टियां चल रही हैं, 21 अक्टूबर तक चलेंगी। 

उत्तर भारत के राज्य राजस्थान की बात करें तो यहां पर दशहरे के उपलक्ष्य में 18 अक्टूबर से छुट्टियां शुरू होंगी और 8 दिन की छुट्टियों के बाद 26 अक्टूबर तक छुट्टियां चलेंगी।

बिहार राज्य में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। यहां 5 दिन की छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद 22 अक्टूबर को स्कूल खुल जाएंगे।

झारखंड में 3 दिन तक स्कूलों की छुट्टियां रखने का फैसला लिया गया है। इसके तहत 19 अक्टूबर को महाअष्टमी की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 20 और 21 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टियां हैं। ऐसे में यहां 3 दिन स्कूल बंद रहेंगे।


पश्चिम बंगाल राज्य में दशहरे के साथ दुर्गा पूजा का उत्साह देखते ही बनता है। इसलिए स्कूलों की छुट्टियां यहां पर लंबी होती हैं।

यहां पर 12 दिन स्कूल बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल में 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर छुट्टियां चलेंगी। वहीं दिल्ली एनसीआर में 18, 19 और 20 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी।

जबकि उत्तर प्रदेश में 8 दिनों तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। यहां छुट्टियों का शेड्यूल 18 से 25 अक्टूबर तक है।