कालेज सहायक प्रोफेसरों की मुराद हुई पूरी, ऑनलाइन ट्रांसफर में मिला मनचाहा स्टेशन
Haryana news : लंबे समय से अपने मनपसंद स्टेशन की मांग कर रहे हरियाणा में कालेज स्तर के सहायक प्राध्यापकों को बड़ी राहत मिली है। क्योंकि सरकारी कालेजों में कार्यरत लगभग 4500 सहायक प्राध्यापकों का आनलाइन तबादला कर दिया गया है।
गौरतलब है कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत सहायक प्राध्यापकों ने स्वयं ही अपनी मर्जी से स्टेशनों का चयन किया था। इससे करीब 80 प्रतिशत प्राध्यापकों खुद चुने गए यानी मनपसंद के स्टेशन मिल गए हैं। इसके लिए हर प्राध्यापक से पसंदीदा स्टेशनों की की मांग की गई थी। अब 80 प्रतिशत प्राध्यापक ऐसे हैं, जिनको उनके द्वारा पसंद किए गए 13 स्टेशन में से 1 दिया गया है।
हालांकि 20 प्रतिशत शिक्षकों को खुद चुने गए विकल्प के आधार पर 15वें से 60वें नंबर तक का स्टेशन मिला है। इसको लेकर हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ लंबे समय से मांग कर रहा था। क्योंकि हरियाणा में ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया बिना खर्ची-पर्ची के सरकार के दावों को मजबूत करती है।
संघ का कहना है कि इससे पारदर्शी के साथ नियमबद्ध व्यवस्था बनती है। संघ के प्रधान डा. राजेश रांझा का कहना है कि इससे प्राध्यापकों की बड़ी समस्या का हल हुआ है। ऐसे में प्राध्यापकों ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। हालांकि इससे पहले उच्चतर शिक्षा विभाग में भी माडल आनलाइन ट्रांसफर नीति के तहत ही यह प्रक्रिया चल रही है।
