logo

 हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर, नवरात्रों के चलते विभाग ने जारी किया ये आदेश 

शिक्षा निदेशालय ने सभी प्राचार्य व स्कूल मुखियों, जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके आदेश दिए है कि दुर्गा अष्टमी के दिन यानी 19 अक्टूबर को सभी विद्यालय समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा
 
 हरियाणा में स्कूलों के लिए जारी हुआ ये आदेश

HARYANA SCHOOL NEWS; हरियाणा में नवरात्रों को देखते हुए हरियाणा के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों के टाइम में बदलाव को लेकर पत्र जारी कर दिया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से पत्र जारी करके आदेश दिए है कि 19 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में बदलाव किया है। 19 अक्टूबर को नवरात्रों की दुर्गा अष्टमी है और इस दिन माता के भक्त महिलाएं व पुरुष कन्या पूजन होता है।
 

सुबह के समय कन्या पूजन को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल के स्टाफ व बच्चों को इसके लिए राहत दी है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी प्राचार्य व स्कूल मुखियों, जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके आदेश दिए है कि दुर्गा अष्टमी के दिन यानी 19 अक्टूबर को सभी विद्यालय समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा जोकि अध्यापकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक समान होगा।

 

अगर किसी स्कूल में दोहरी शिफ्ट में कक्षा लगती है तो उसमें पहली शिफ्ट में स्कूल सुबह 10 बजे से लगेगा और दोपहर 12:30 मिनट पर छुट्टी की जाएगी, क्योंकि इसके बाद दूसरी शिफ्ट का स्कूल लगने का समय हो जाएगा। जबक एकल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से लेकर 2:30 बजे तक लेगा। निदेशालय की तरफ से आदेश दिए कि प्रदेश के सभी स्कूल इन आदेशों का पालन करें और बदले हुए समय के अनुसार ही 19 अक्टूबर को स्कूल लगाए जाए। 

school timings Change  हरियाणा में नवरात्र पर स्कूलों का टाइम बदला