logo

भिवानी की बेटी बनी सेना में लेफ्टिनेंट, पिता की वर्दी देख हुई प्रेरित 

 
 पिता की वर्दी देख बेटी बनी लेफ्टिनेंट

success Story : छोटी काशी के नाम से मशहूर हरियाणा के छोटे से जिले भिवानी की बेटी तन्नू यादव ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर इतिहास रच दिया है।

भिवानी की बेटियां इससे पहले भी खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाती रही हैं। अब तन्नू यादव का चयन सेना में आर्मी नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है।


 

तन्नू यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। सेना में कमीशन का कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया।


इसमें तन्नू यादव के दादा रामफल यादव, पिता सूबेदार मेजर सुशील कुमार और माता मुकेश देवी बेटी काे स्टार लगाया। यह पल बेहद भावुक कर देने वाला रहा। 


पिता से ली प्रेरणा
 

तन्नू यादव का कहना है कि  उनके पिता भी सेना में अधिकारी हैं। ऐसे में जब वे पिता को सेना की वर्दी में देखती थीं तो सेना के प्रति खास आकर्षण पैदा हुआ।

क्योंकि परिवार का सेना से पुराना नाता रहा है। पिता सेना में होने के कारण परिवार में अनुशासन रहा। इसके कारण हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।