पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा, देखें पूरा शेड्यूल
वर्ष 2026 बीतने वाला है, ऐसे में छात्रों के लिए अब नए साल में परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसको लेकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी पीएसईबी द्वारा अपने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में होने वाली आठवीं, दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। में प्रेक्टिकल व लिखित परीक्षाओं की तारीख अलग-अलग तय की गई हैं।
चूंकि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इस बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए पहले ही कार्यक्रम तय किया गया है। क्योंकि चुनाव ड्यूटी का सबसे अधिक कार्य शिक्षकों पर होता है, ऐसे में चुनाव व परीक्षाओं के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए परीक्षाएं पहले करवाने का फैसला लिया गया है।
इसको लेकर पंजाब शिक्षा बोर्ड ने तीनों बोर्ड तीनों कक्षाओं की लिखित परीक्षा व प्रेक्टिकल परीक्षाएं करवाने की योजना तैयार कर ली है। प्रेक्टिकल परीक्षा 8 से 20 जनवरी 2027 होंगी। वहीं आठवीं और 12वीं कक्षा की लिखित परीक्षा 5 मार्च से शुरू होंगी और दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू की जाएंगी।
इसके बाद आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 18 मार्च तक चलेंगी, जबकि दसवीं की परीक्षा 20 अप्रैल को समाप्त होंगगी। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 23 अप्रैल तक पूरी होंगी। इसमें ओपन स्कूल से परीक्षा देने वाले 10 वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भी शामिल होंगे।
पंजाब शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. अमरपाल सिंह के अनुसार अभी जो समय बचा है, विद्यार्थियों को उसमें परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। सभी को चाहिए कि वे आत्मविश्वास के साथ मेहनत करें। हालांकि बोर्ड के स्तर पर परीक्षाएं पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी करवाई जाएंगी। परीक्षाओं के लिए बोर्ड द्वारा पूरी डेटशीट भी जारी की जाएगी। यह डेटशीट पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध रहेगी।
