logo

Aklesh Naudiyal-Yakshi Arora marriage: बड़े अफसरों ने पेश की बड़ी मिसाल, मंदिर में शादी रचानकर दिया बड़ा संदेश 

एसडीएम अधिकारियों की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां उपजिलाधिकारी (SDM) लेवल के अधिकारी होने पर धूमधाम से शादी की जाती है
 
बड़े अफसरों ने पेश की बड़ी मिसाल

Aklesh Naudiyal-Yakshi Arora : एसडीएम अकलेश नौडियाल ने सादगी से शादी ही नहीं की, बल्कि उन्होंने एक दिन भी महत्वपूर्ण ड्यूटी को नहीं छोड़ा। उनक 14 से 20 नवंबर तक आयोजित ऐतिहासिक गौचर मेले में उन्होंने मेलाधिकारी की ड्यूटी लगी हुई थी। मेले की व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद ही उन्होंने विवाह का फैसला किया।

उत्तराखंड के दो पीसीएम यानी एसडीएम अधिकारियों की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां उपजिलाधिकारी (SDM) लेवल के अधिकारी होने पर धूमधाम से शादी की जाती है, लेकिन इन दो पीसीएम अधिकारियों ने इतनी सादगी से शादी की उनकी चर्चा दूर दराज तक गई है। जहां पर दोनों अधिकारियों ने बिना तामझाम के मंदिर में शादी करके मिसाल पेश की है।

 

उत्तराखंड के चमोली ज‍िले के कर्णप्रयाग के एसडीएम अकलेश नौडियाल ने उल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण की एसडीएम यक्षी अरोड़ा से कर्णप्रयाग स्थित उमा देवी मंदिर में सात फेरे लिए। दो अधिकारियों का बिना किसी तामझाम, भव्य आयोजन या दिखावे के संपन्न हुए इस विवाह की चर्चा पूरे उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में है। दोनों अधिकारी उत्तराखंड पीसीएस के 2023 बैच के अधिकारी हैं।Aklesh Naudiyal-Yakshi Arora

एसडीएम अकलेश नौडियाल व एसडीएम यक्षी अरोड़ा ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसर को बड़े ही सादा तरीके से संपन्न किया। उनकी मंदिर में शादी के गवाह दोनों परिवारों के कुछ चुनिंदा सदस्य व करीब लोग ही बने। मंदिर परिसर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ।Aklesh Naudiyal-Yakshi Arora

 स्थानीय लोग और सोशल मीडिया पर कई लोग इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े अधिकारियों द्वारा की गई ऐसी सादगीपूर्ण पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और अनावश्यक दिखावे से दूर रहने की सीख भी देती