logo

 UPSC में 116 हासिल रेंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनी आशना चौधरी, सेल्फ स्टडी के दम पर ऐसे रचा इतिहास 

SUCCESS STORY IPS: आशना चौधरी ने जीवन में सिविल सेवा में जाने का इरादा तो कर लिया था, लेकिन यह बहुत आसान नहीं था। इस रास्ते में आने वाली कठिनाईयां उनको पहले से ही पता थी। इसलिए ही हमेशा लक्ष्य के लिए प्रयास करती रहीं।
 
सेल्फ स्टडी के दम पर बनी IPS अधिकारी

SUCCESS STORY IPS Aashna Chaudhary: असफलता हर इंसान के जीवन में आती हैं, लेकिन कुछ लोग इनको अपने जीवन की परीक्षा बना लेते हैं और लगातार पार कर सफलता तक पहुंच जाते हैं।

ऐसा ही उदाहरण हैं उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी आशना चौधरी। उन्होंने लगातार प्रयास कर सेल्फ स्ट्डी के दम पर ही यूपीएससी पास कर आईपीएस जैसा महत्वपूर्ण पद पाया।

 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा निवासी आशना चौधरी ने जीवन में सिविल सेवा में जाने का इरादा तो कर लिया था, लेकिन यह बहुत आसान नहीं था।


इस रास्ते में आने वाली कठिनाईयां उनको पहले से ही पता थी। इसलिए ही हमेशा लक्ष्य के लिए प्रयास करती रहीं। बार-बार मिली असफलता से वे निराश नहीं हुई और आखिरकार सफलता पा ली। 


 

दो बार मिली असफलता

आशना चौधरी ने स्वयं पढ़ाई करके ही UPSC की तैयारी की। हालांकि उनको भी पता था कि यह परीक्षा बहुत ही कठिन होती है। परिणाम स्वरूप पहले 2 प्रयास सफलता तो नहीं दिला पाए, लेकिन अपनी कमजोरियों को पहचान लिया। इस असफलता से उन्होंने हार नहीं मानी। जरूरी बदलाव के लिए वे हमेशा तैयार रहीं।

 

 

फिर आई सफलता की बारी

लगातार 2 असफलता के बाद फिर उनके जीवन में सफलता की बारी आई। जब आशना चौधरी ने जरूरी बदलाव कर अपनी तैयारी की। अपनी तैयारी को सही धार दी और रिविजन के साथ मॉक टेस्ट पर पूरा जोर लगा दिया। इसके चलते वे तीसरे प्रयास में यूपीएससी में चयनित हो गई। इस बार उनको 116वीं रैंक मिली।


सोशल मीडिया पर भी सक्रिय

आईपीएस आशना चौधरी जिस प्रकार जीवन में संघर्ष करते हुए सक्रिय रही, ठीक वैसे ही वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। क्योंकि वे समाज सेवा भी जुड़ी रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को काफी लोग फॉलो करते हैं। वे स्वयं भी कहती हैं कि जीवन में सफलता के लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं