हरियाणा पुलिस ने मारी 2 होटलों में रेड, संदिग्ध हालत में मिले 3 लड़के, 3 लड़कियां, 6 पर केस दर्ज
Jind Police raid : हरियाणा के जींद जिले के उचाना में पुलिस ने दो होटलों पर रेड मारी। इसमें एक जगह 3 लड़के व 3 लड़कियां संदिग्ध हालत में मिले जबकि दूसरे होटल में भी बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा था। उचाना थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सबसे पहले उचाना पुलिस ने नरवाना रोड पर स्थित एक होटल में छापेमारी की। वहां पर भी फर्जी ग्राहक को भेजा गया। इशारा मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की तो वहां पर दो महिलाएं मिली। जबकि रिसेप्शन पर सौदेबाजी करने वाले व्यक्ति की पहचान दिनेश के रूप में हुई।
उचाना थाना पुलिस ने दिनेश के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस को सूचना मिली थी कि उचाना के लितानी रोड पर होटल में बाहर से महिलाएं बुला कर वेश्यावृति करवाई जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बना कर होटल में भेजा। जिसके बाद इशारा मिलते ही पुलिस होटल में घुस गई।
कमरों की तलाशी लेने पर तीन महिलओं को तीन लोगों के साथ संदिग्ध हालात में पाया गया। तीनों महिलाएं दूसरे जिलों तथा राज्यों से थी। छापामार टीम ने होटल रिसेप्शन पर बैठे युवक तथा महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालात में पाए गए युवकों को काबू क कर लिया।
पुलिस ने होटल संचालक जितेंद्र, पूर्णिया (बिहार) निवासी अरविंद, गुलशन, नरवाना निवासी राकेश, रणबीर के खिलाफ के वेश्यावृति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
