logo

Haryana news : हरियाणा में पिता ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, माँ ने भी दिया साथ 

Haryana News : एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया, वहीँ हैरान कर देने वाली बात ये है की माँ ने उसको बचाने के लिए साथ दिया। 
 
Haryana police, crime in haryana, rohtak four year old girl abuse case, Rohtak News in Hindi, Latest Rohtak News in Hindi, Rohtak Hindi Samachar,

Haryana News : हरियाणा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।  बता दे की एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया, वहीँ हैरान कर देने वाली बात ये है की माँ ने उसको बचाने के लिए साथ दिया। 
 

मामला प्रदेश के रोहतक जिले का है जहाँ एक चार साल की बच्ची के साथ उसके ही पिता ने तीन बार यौन उत्पीड़न किया। काउंसिलिंग के दौरान यह बात सामने आई है। अब एसआईटी आरोपी पिता व मां से गहनता से जाँच पड़ताल कर रही है। इसके लिए आरोपियों को पुलिस घटनास्थल पर लेकर जाएगी। साथ ही जांच टीम ग्रामीणों से भी पूछताछ करेगी।
 

यहाँ समझिये पूरा मामला 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पहले 16 सितंबर को थाने में शिकायत दी थी और उसमे आरोप लगाए थे की स्कुल में किसी बच्चे ने  मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद  पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर ( FIR )दर्ज की थी। करीब एक माह की जांच पड़ताल के बाद भी स्कूल में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा .


फिर पुलिस ने तरिका बदला और बच्ची के करीबी लोगों पर शक हुआ। जांच में पता चला कि बच्ची का पिता अश्लील वीडियो देखने का आदी है। काउंसिलिंग में भी बच्ची ने अपने पिता का नाम लिया। बताया कि पापा ने तीन बार उसका उत्पीड़न किया। उस समय मां घर पर नहीं थी। आरोपी महिला ने पता होने के बावजूद अपने पति को बचाने का प्रयास किया और झूठी शिकायत थाने में दर्ज करवा दी।   Haryana News


अधिक जानकारी के लिए बता दे की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर शनिवार को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। अब पुलिस रिमांड के दौरान ही हर पहलु की बारीकी से जाँच पड़ताल की जायगी।