हरियाणा के सिरसा में आपसी विवाद में उजड़ा परिवार...दो शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
SIRSA NEWS : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की सदर थाना क्षेत्र में कंगनपुर रोड स्थित ीाले में दो शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
आपसी कलह से उजड़ा परिवार
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश (45) और उसकी पत्नी सिलोचना (42) हुई है। दोनों पति पत्नी थे। जानकारी अनुसार चंद्रप्रकाश ने अपनी पत्नी के सिर पर डंडे से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद चंद्रप्रकाश का शव घर के अंदर एक कमरे में फंदे पर लटका मिला।
बता दे की की आसपास के लोगों के अनुसार दोनों के बिच सुबह विवाद चल रहा था और फिर चंद्रप्रकाश पत्नी सिलोचना को घर के अंदर ले गया था। बताया गया है कि शाम को पड़ोसियों ने घर में बने कमरे की खिड़की की जाली से चंद्रप्रकाश का शव फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी। वहीँ चंद्रप्रकाश पेशे से मिस्त्री का काम करता था।
मोके पर पहुंची फोरेंसिक टीम
अधिक जानकारी के लिए बता दे की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस पहुंची तो घर में सिलोचना का शव भी मिला। घटनास्थल पर पुलिस को डंडा भी मिला है। कीर्तिनगर चौकी पुलिस, सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
