logo

AC को सर्दियों के मौसम में ढकना चाहिए या खुला छोड़ना चाहिए? जानें सही तरीका 

AC winter maintenance tips: एसी को सही प्रकार से रखने के लिए सही तरीका बताते हैं। क्योंकि अब सर्दी के मौसम में एसी का कोई उपयोग नहीं होने वाला है। ऐसे में सइको सुरक्षित तरीके से रखना जरूरी है।
 
AC को सर्दियों में ढकें या खुला छोड़ें?

AC maintenance TIPS IN WINTER: गर्मियों समाप्त हो गई हैँ और अधिकतर घरों में एसी चलना बंद हो चुका है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि एसी की देखभाल कैसे रखी जाए, ताकि अगली बार गर्मी के मौसम में कोई समस्या नहीं हो और हमारा एसी ठीक-ठाक रहे। यह जहां एक और आर्थिक बचत सुनिश्चित करता है, वहीं सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। 


ऐसे में आइए आपको घर के एसी को सही प्रकार से रखने के लिए सही तरीका बताते हैं। क्योंकि अब सर्दी के मौसम में एसी का कोई उपयोग नहीं होने वाला है। ऐसे में सइको सुरक्षित तरीके से रखना जरूरी है।


बहुत सारे लोग इसको ऐसी ही बंद करके छोड़ देते हैं, कुछ लोग पहले सर्विस करते हैं, इसके बाद एसी को ढक कर रखते हैं। क्या ढकना भी सुरक्षित है या नहीं।


क्या है जरूरी


दरअसल एसी में कुलिंग के लिए फिल्टर का साफ होना जरूरी है। सबसे पहले एसी का मेन स्विच बंद कर दें। ऐस नहीं होने से बिजली खर्च होती रहेगी। जब ऐसी चलता है तो धूल और अन्य कणों के कारण फिल्टर बदं होने लगता है।


एक स्थिति ऐसी आती है, जब फिल्टर पूरी तरह से बंद हो जाता है। ऐसे में ध्यान रखने कि फिल्टर किसी भी हालत में साफ हो। साथ ही ऐसी को लंबे समय के लिए बंद करना है तो इसके अंदर नमी नहीं होनी चाहिए। 


ऐसे सूख सकती है नमी


AC के अंदर की नमी सुखाने की बात आते ही प्रश्न उठता है कि नमी को सुखाया कैसे जाए। क्योंकि जब ऐसी चलता है तो इसमें कुलिंग होती है। इसके कारण ही नमी भी बन जाती है।

इसको कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसको अच्छी प्रकार से सुखाया जाए। इसके लिए करी आधा घंटा तक एसी का पंखा चला कर छोड़ा जा सकता है। 

क्या एसी से आ रही है बदबू


इसके अलावा जब ऐसी को बंद किया जा रहा है तो यह देख लें कि क्या ऐसी से कोई बदबू आ रही है या नहीं। क्योंकि लगातार नमी बनी रहने से इसमें बदबू बनने लगती है।


इस समस्या का समाधान पंखा चलने से नहीं होगा। अब गड़बड़ी ड्रेन पाइप या  अंदर की यूनिट में हो सकती है। इसके लिए किसी टेक्नीशियन की सलाह ली जानी चाहिए। 


क्या एसी को ढ़ना चाहिए

बिजली बंद करने और सफाई बाद बात आती है कि क्या एसी को ढ़का जाए। दरअसल स्पलिट एसी के 2 मुख्य भाग होते हैं। कमरे में अंदर लगने वाली इनडोर यूनिट को खुला छोड़ा जा सकता है।


हालांकि इस पर लगी धूल को अच्छी प्रकार से साफ करना चाहिए। हालांकि इसको ढका जा सकता है, लेकिन इसमें प्लास्टि के कवर के की बजाय ऐसे कपड़े का प्रयोग करें, जिससे हवा पास हो सके। क्योंकि ऐसा नहीं होने पर नमी अंदर ही लॉक हो जाएगी। 


 

आउट डोर यूनिट को ढकना कितना जरूरी


अब बात आती है। आउटडोर यूनिट की। क्योंकि यह बाहर खुले में होता है। ऐसे में इस पर काफी धूल और गंदगी जमा रहती है।  सबसे पहले बंद करने के बाद इसको अच्छी प्रकार से साफ कर लें।

इसके बाद भी यह देख लें कि क्या जिस कंपनी का एसी है, वह इसको ढकने के लिए मना तो नहीं कर रही है। इसके लिए मैनुअल काे अच्छी प्रकार से देख लेना चाहिए।